कमजोर मांग से धनिया वायदा कीमतों में गिरावट

Ads

कमजोर मांग से धनिया वायदा कीमतों में गिरावट

  •  
  • Publish Date - March 8, 2021 / 09:53 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:14 PM IST

नयी दिल्ली, आठ मार्च (भाषा) हाजिर बाजार की कमजोर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को धनिया की कीमत 126 रुपये की गिरावट के साथ 7,002 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई।

एनसीडीईएक्स में धनिया के अप्रैल माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 126 रुपये अथवा 1.77 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,002 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई जिसमें 6,660 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

धनिया के मई माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 26 रुपये अथवा 0.37 प्रतिशत की हानि दर्शाते 7,088 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई जिसमें 690 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार की कमजोर मांग के कारण मुख्यत: यहां धनिया वायदा कीमतों में हानि दर्ज हुई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश