जर्मन ग्रीन के आईपीओ को मिला 29 गुना अभिदान

जर्मन ग्रीन के आईपीओ को मिला 29 गुना अभिदान

जर्मन ग्रीन के आईपीओ को मिला 29 गुना अभिदान
Modified Date: September 29, 2026 / 09:16 pm IST
Published Date: September 29, 2026 9:16 pm IST

नयी दिल्ली, 29 सितंबर (भाषा) जर्मन ग्रीन स्टील एंड पावर लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को मंगलवार को बोली के अंतिम दिन 28.98 गुना अभिदान मिला।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, कंपनी के आईपीओ को 1,60,62,879 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 46,54,94,191 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

गैर-संस्थागत निवेशकों के हिस्से को 54.03 गुना, खुदरा निवेशकों को 22.83 गुना और पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के कोटा को 20.93 गुना अभिदान मिला।

जर्मन ग्रीन स्टील एंड पावर लिमिटेड के आईपीओ को शुक्रवार को बोली के पहले दिन 1.73 गुना अभिदान मिला था।

जर्मन ग्रीन स्टील एंड पावर लिमिटेड ने एंकर निवेशकों से 91.16 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

गुजरात की इस लौह एवं इस्पात बनाने वाली कंपनी ने आईपीओ के लिए प्रति शेयर 132-139 रुपये का मूल्य दायरा तय किया है।

आईपीओ में 290 करोड़ रुपये तक के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे और 10 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाई जाएगी। मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर, निर्गम का आकार लगभग 304 करोड़ रुपये बैठता है।

कंपनी ने अपने निर्गम आकार को पिछली योजना से कम कर दिया है, जिसमें 450 करोड़ रुपये तक का नया निर्गम और 20 लाख इक्विटी शेयरों तक का ओएफएस शामिल था।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में