WhatsApp Update: जिसे चाहें उसे ही दिखाएं ऑनलाइन स्टेटस, देखें वाट्सएप का कमाल का फीचर!

WhatsApp Update: यूजर्स के एक्सपीरिएंस को बढ़ाने के लिए WhatsApp नए-नए फीचर्स को लॉन्च करते रहता है। इसे लेकर वाट्सएप एक नया फीचर...

WhatsApp Update: जिसे चाहें उसे ही दिखाएं ऑनलाइन स्टेटस, देखें वाट्सएप का कमाल का फीचर!

WhatsApp

Modified Date: November 29, 2022 / 08:28 pm IST
Published Date: September 17, 2022 10:17 pm IST

WhatsApp Update: यूजर्स के एक्सपीरिएंस को बढ़ाने के लिए WhatsApp नए-नए फीचर्स को लॉन्च करते रहता है। इसे लेकर वाट्सएप एक नया फीचर सेलेक्टेड यूजर्स के लिए जारी कर रहा है। इस फीचर को WhatsApp बीटा एंड्रॉयड टेस्टर्स के लिए जारी किया गया है। ये एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.22.20.9 में उपलब्ध है, इससे यूजर्स कंट्रोल कर सकते हैं उनके ऑनलाइन स्टेटस को कौन देख सकता है। इसे सेटिंग ऑप्शन से चेंज किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें :  पीएम मोदी की सभा से लौट रही बस पलटी, मची चीख पुकार, 12 महिला सहित 15 घायल

कंपनी ने लास्ट सीन टैब को लास्ट सीन और ऑनलाइन से रिप्लेस कर दिया है। यानी इस फीचर से आप लास्ट सीन और ऑनलाइन स्टेटस एक साथ कंट्रोल कर पाएंगे। इसको लेकर वॉट्सऐप के नए फीचर्स पर नजर रखने वाली साइट WABetaInfo ने रिपोर्ट किया है।

यह भी पढ़ें :  पीएम मोदी ने भारत जोड़ो यात्रा से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए चीता छोड़ने का तमाशा खड़ा कियाः कांग्रेस

इससे यूजर्स अपने ऑनलाइन स्टेटस को हाइड कर सकेंगे। अभी WhatsApp यूजर्स को लास्ट सीन चेंज करने का ऑप्शन देता है। इन प्राइवेसी चेंज के लिए यूजर्स को केवल सेटिंग में जाकर अकाउंट और प्राइवेसी के ऑप्शन पर जाना होगा। ऑनलाइन हाइड करने के इस फीचर से यूजर्स को ज्यादा प्राइवेसी मिलेगी। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि इस अपडेट को आने वाले समय में दूसरे यूजर्स के लिए भी उपलब्ध करवा दिया जाएगा। आप अपने ऑनलाइन स्टेटस को Everyone या किसी स्पेसिफिक कॉन्टैक्ट से हाइड कर सकते हैं। आपको एक बार फिर से बता दें कि ये फीचर सेलेक्टेड बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध करवाया गया है।


लेखक के बारे में