चौथी तिमाही के नतीजों के बाद विप्रो के शेयर में करीब चार प्रतिशत की गिरावट

चौथी तिमाही के नतीजों के बाद विप्रो के शेयर में करीब चार प्रतिशत की गिरावट

चौथी तिमाही के नतीजों के बाद विप्रो के शेयर में करीब चार प्रतिशत की गिरावट
Modified Date: April 17, 2026 / 11:46 am IST
Published Date: April 17, 2026 11:46 am IST

नयी दिल्ली, 17 अप्रैल (भाषा) सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी विप्रो के शेयर में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में लगभग चार प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

कंपनी के जनवरी-मार्च तिमाही के नतीजे घोषित किए जाने के बाद यह गिरावट दर्ज की गई।

बीएसई पर कंपनी का शेयर 3.61 प्रतिशत की गिरावट के साथ 202.60 रुपये पर आ गया, जबकि एनएसई पर यह 3.69 प्रतिशत की गिरावट के साथ 202.50 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

विप्रो ने बृहस्पतिवार को वित्त वर्ष 2025- 26 की जनवरी-मार्च तिमाही के परिणाम घोषित किये।

कंपनी ने बताया कि बीते वित्त वर्ष की चौथी तमाही में उसने 3,501.8 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया।

विप्रो का वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 3,569.6 करोड़ रुपये था।

लाभ में यह गिरावट चुनौतीपूर्ण व्यापक आर्थिक परिस्थितियों के बीच आई है।

भाषा योगेश सिम्मी

सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में