शह मात The Big Debate: जेन-Z के फैन बेशुमार.. खड़े हैं कितने खरीदार? MP में 2 करोड़ से ज्यादा युवा आबादी, क्या यूथ पॉपुलरिटी को चुनाव में इन-कैश करा पाएंगे दल?
जेन-Z के फैन बेशुमार.. खड़े हैं कितने खरीदार? MP में 2 करोड़ से ज्यादा युवा आबादी, More than 2 crore youth population in MP
भोपाल/जबलपुरः youth population in MP परीक्षा में पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और बेरोजगारी को लेकर हुए आंदोलन के बाद जेन-जी इस समय सबसे ज्यादा डिमांड में हैं। जेन-जी को अपने पक्ष में करने के लिए पॉलिटिकल पार्टियां एड़ीचोटी का ज़ोर लगा रही हैं। एमपी भाजपा के युवा मोर्चे ने किसी रिएल्टी शो की तरह एक वॉयस ऑफ यंग इंडिया प्रतियोगिता निकाली है। इसके तहत राष्ट्रवाद से ओत-प्रोत कोई बेहतरीन स्पीच का वीडियो भेजिए और भोपाल में भविष्य में होने वाले कार्यक्रम में न केवल बड़े नेताओं से सम्मान पाइए बल्कि 25 हज़ार से लेकर एक लाख रुपए तक कैश प्राइज ले जाइए।
youth population in MP जेन-जी को रिझाने में कांग्रेस भी पीछे नहीं है। कांग्रेस स्कूलों में निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता करवा रही है। उनका विषय भारतीय शिक्षा व्यवस्था, अतीत, वर्तमान और भविष्य है। कांग्रेस 27 सितंबर को जबलपुर में एक मेगा ईवेंट करने जा रही है, जिसमें प्रतियोगिता के विनर्स को डेढ़ लाख तक के कैश प्राइज के अलावा लैपटॉप, मोबाइल, टैबलेट और स्मार्ट वॉच जैसे लुभावने गिफ्ट्स दिए जाएंगे।
दोनों प्रमुख दलों ने अभियान तो शुरू कर दिया है, लेकिन सवाल ये है कि क्या निरपेक्ष युवा इस अभियान से जुड़ रहे होंगे? यदि जुड़े तो भी क्या वे पार्टी के स्थाई वर्कर बन जाएंगे? जेन-ज़ी आख़िर किस दल की तरफ़ ज्यादा आकर्षित होगा? जो भी हो लेकिन इतना ज़रूर है कि इन अभियानों से प्रतिभाशाली युवाओं को एक मंच ज़रूर मिल जाएगा।
- Patna Road Accident News:डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार SUV, दंपती समेत इतने लोगों की मौके पर हुई मौत, सड़क पर मची अफरा-तफरी
- Old Pension Scheme: OPS पर फिर गरमाया मुद्दा! इन कर्मचारियों के लिए उठ रही पुरानी पेंशन की मांग, जानें किसे मिल सकता है बड़ा फायदा?
- Yogi Government Rural Development: योगी सरकार की नई पहल, गांवों की सड़कें होंगी दुरुस्त, समय पर पूरी होंगी पेयजल योजनाएं
- Uttar Pradesh textile hub: टेक्सटाइल सेक्टर बनेगा नई औद्योगिक ताकत, CM योगी ने हथकरघा बुनकर समृद्धि योजना का किया शुभारंभ, बोले- कारीगर सिर्फ सप्लायर नहीं
- Tecno Spark Go 3 Pro: सिर्फ 2,666 रुपए महीने की EMI और हाथ में आएगा 12GB रैम वाला फोन, फीचर्स देखकर आप भी कहेंगे- इतना सस्ता कैसे?
- Sangeet Som On Akhilesh Yadav: ‘मुजफ्फरनगर में हिंदू कट रहे थे, अखिलेश सैफई में डांस देख रहे थे’, संगीत सोम ने सपा अध्यक्ष पर फिर साधा निशाना

Facebook


