महिलाओं की अगुवाई वाले प्रौद्योगिकी स्टार्टअप को 2025 में मिला 1.1 अरब डॉलर का निवेश : रिपोर्ट

महिलाओं की अगुवाई वाले प्रौद्योगिकी स्टार्टअप को 2025 में मिला 1.1 अरब डॉलर का निवेश : रिपोर्ट

महिलाओं की अगुवाई वाले प्रौद्योगिकी स्टार्टअप को 2025 में मिला 1.1 अरब डॉलर का निवेश : रिपोर्ट
Modified Date: March 5, 2026 / 08:17 pm IST
Published Date: March 5, 2026 8:17 pm IST

नयी दिल्ली, पांच मार्च (भाषा) भारत में महिलाओं द्वारा सह-स्थापित प्रौद्योगिकी स्टार्टअप को मिलने वाला निवेश 2025 में लगभग 1.1 अरब डॉलर पर स्थिर रहा। यह 2024 के 1.2 अरब डॉलर की तुलना में करीब नौ प्रतिशत कम है। हालांकि, निवेश के औसत आकार में बढ़ोतरी हुई है। आंकड़ा विश्लेषण कंपनी ट्रैक्सन की रिपोर्ट में यह कहा गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, 2025 में इन उद्यमों में कुल 407 निवेश दौर हुए, जबकि 2024 में यह संख्या 580 थी। यानी निवेश दौर की संख्या में लगभग 29 प्रतिशत की कमी आई। इसके बावजूद एक सौदे में लगाई जाने वाली औसत राशि बढ़ गई। 2024 में एक सौदे का औसत आकार 24 लाख डॉलर था, जो 2025 में बढ़कर 38 लाख डॉलर हो गया।

रिपोर्ट के मुताबिक, वर्तमान समय को सुधार और संतुलित निवेश का दौर माना जा रहा है। इस दौरान नए उद्यम लगातार इस क्षेत्र में प्रवेश कर रहे हैं और कई कंपनियां विकास के उन्नत चरण तक पहुंच रही हैं, जिन्हें पर्याप्त निवेश मिल रहा है।

ट्रैक्सन के अनुसार, वर्तमान समय को सुधार और संतुलित निवेश का दौर माना जा रहा है। इस दौर की खास बात यह है कि नए उद्यम लगातार इस क्षेत्र में प्रवेश कर रहे हैं और वृद्धि के उन्नत चरण में पहुंच चुकी कई कंपनियों को पर्याप्त निवेश मिल रहा है, जिससे यह क्षेत्र धीरे-धीरे मजबूत होता दिखाई दे रहा है।

रिपोर्ट में कहा गया कि भारत में महिलाओं द्वारा सह-स्थापित प्रौद्योगिकी उद्यमों का तंत्र अब संतुलित और अनुशासित निवेश के दौर में प्रवेश कर चुका है। इस दौर में कुल निवेश का स्तर लगभग स्थिर बना रहा, लेकिन निवेशकों ने अपनी पूंजी कम संख्या वाली और बेहतर गुणवत्ता वाली कंपनियों पर अधिक केंद्रित कीं। इससे यह संकेत मिलता है कि निवेशक उन कंपनियों का समर्थन जारी रखे हुए हैं जिनका कारोबार मजबूत है और जिनकी प्रगति स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। हालांकि, व्यापक बाजार में निवेश के मामले में अभी भी सावधानी बरती जा रही है।

भाषा

योगेश अजय

अजय


लेखक के बारे में