Petrol Diesel Price Today 01 May 2026: पेट्रोल 2 और डीजल 12 रुपए प्रति लीटर सस्ता, रसोई गैस के दाम में सीधे 150 रुपए की बढ़ोतरी, आज से लागू हो गए नए रेट

Petrol Diesel Price Today 01 May 2026: पेट्रोल 2 और डीजल 12 रुपए प्रति लीटर सस्ता, रसोई गैस के दाम में सीधे 150 रुपए की बढ़ोतरी, आज से लागू हो गए नए रेट

Petrol Diesel Price Today 01 May 2026: पेट्रोल 2 और डीजल 12 रुपए प्रति लीटर सस्ता, रसोई गैस के दाम में सीधे 150 रुपए की बढ़ोतरी, आज से लागू हो गए नए रेट

Petrol Diesel Price Today 01 May 2026: पेट्रोल 2 और डीजल 12 रुपए प्रति लीटर सस्ता, रसोई गैस के दाम में सीधे 100 रुपए की बढ़ोतरी, आज से लागू हो गए नए रेट / Image: IBC24 Customized

Modified Date: May 1, 2026 / 08:55 am IST
Published Date: May 1, 2026 8:53 am IST
HIGHLIGHTS
  • पेट्रोल ₹2 और डीजल ₹12 प्रति लीटर सस्ता
  • घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में ₹150 की बढ़ोतरी
  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव के चलते बदले रेट

बिजनेस: Petrol Diesel Price Today 01 May 2026: इजराइल-ईरान के बीच जारी जंग के चलते दुनिया के कई देशों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और नेपाल जैसे देशों में तो ईंधन की कीमत आसमान छू रही है। वहीं, गैस के दाम में भी ताबड़तोड़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। लेकिन इस बीच आम जनता के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। दरअसल नेपाल सरकार ने पेट्रोल डीजल की कीमतों में राहत देने का फैसला किया है। हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है जो एक प्रकार से झटका भी है।

पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता

Petrol Diesel Price Today 01 May 2026: मिली जानकारी के अनुसार नेपाल ऑयल कॉर्पोरेशन ने 1 मई 2026 को पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। नए जारी रेट के अनुसार पेट्रोल की कीमत में 2 रुपए प्रति लीटर और डीजल-केरोसिन के रेट में 12 रुपए प्रति लीटर की कटौती की है। बात करें घरेलू गैस सिलेंडर की तो LPG गैस के दाम में सीधे 150 रुपए बढ़ोतरी की गई है। पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के नए दाम आज से ही लागू कर दिए गए हैं।

LPG गैस 150 रुपए हुआ महंगा

नई कीमतों के अनुसार, पहली श्रेणी के क्षेत्रों में पेट्रोल की खुदरा बिक्री कीमत अब 214.50 रुपए प्रति लीटर और डीज़ल-केरोसिन की कीमत 222.50 रुपए होगी। वहीं, इस बदलाव के बाद, खाना पकाने वाली गैस के एक पूरे सिलेंडर की कीमत अब 2160 रुपए हो गई है। कीमतों में बदलाव को लेकर सरकार ने कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमतों में उतार चढ़ाव को देखते हुए ये फैसला लिया गया है।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"