दिल्ली में विश्व स्तरीय औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र का होगा निर्माण: उद्योग मंत्री सिरसा
दिल्ली में विश्व स्तरीय औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र का होगा निर्माण: उद्योग मंत्री सिरसा
नयी दिल्ली, 17 अगस्त (भाषा) दिल्ली के उद्योग मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने हैदराबाद के टी-वर्क्स के ‘हब-एंड-स्पोक’ मॉडल का हवाला देते हुए सोमवार को कहा कि दिल्ली सरकार एक विश्व स्तरीय नवाचार और औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करेगी।
उनके विभाग ने बयान में कहा कि मंत्री ने हैदराबाद में टी-वर्क्स, टी-हब और फ्यूचर सिटी के दौरे के दौरान दिल्ली में भी इसी मॉडल को अपनाने में अपनी दिलचस्पी जताई।
सिरसा ने कहा, ‘‘हमारा इरादा दिल्ली को एक विश्वस्तरीय नवाचार और औद्योगिक केंद्र बनाना है। टी-वर्क्स का ‘हब-एंड-स्पोक’ मॉडल विशेष रूप से प्रासंगिक है क्योंकि यह पूरे दिल्ली में प्रोटोटाइपिंग, उत्पाद विकास और नवाचार क्षमताओं को तैयार करने में मदद कर सकता है।”
टी-वर्क्स, टी-हब और फ्यूचर सिटी तेलंगाना सरकार द्वारा हैदराबाद में नवाचार, स्टार्टअप और अगली पीढ़ी की औद्योगिक वृद्धि के लिए शुरू की गई तीन प्रमुख परियोजनाएं हैं। हब-एंड-स्पोक मॉडल एक वितरण और नेटवर्क प्रबंधन प्रणाली है। इस व्यवस्था में एक मुख्य केंद्र होता है, और उससे जुड़े कई छोटे उप-केंद्र या शाखाएं होती हैं।
भाषा पाण्डेय अजय
अजय

Facebook


