EPF Withdrawal New Rules: खुशखबरी… अब ATM ही नहीं UPI से भी निकाल सकेंगे EPF खाते में जमा पैसे, इस दिन से लागू होगा नियम
EPF Withdrawal New Rules: खुशखबरी… अब ATM ही नहीं UPI से भी निकाल सकेंगे EPF खाते में जमा पैसे, इस दिन से लागू होगा नियम

- ATM के अलावा UPI से भी निकाल सकेंगे EPF खाते में जमा पैसे
- मई-जून 2025 तक लागू हो सकती है सुविधा
- श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की सचिव सुमिता डावरा ने दी जानकारी
EPF Withdrawal New Rules: नई दिल्ली। अगर आप भी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) सब्सक्राइबर्स है और एंप्लॉईज प्रॉविडेंट फंड (EPF) खाते में जमा पैसों को निकालना चाहते हैं तो आपके लिए एक राहत भरी खबर है। जी हां, अब EPF खाते में जमा पैसों को निकालने की प्रक्रिया और भी आसान होने वाली है। सरकार ने नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के साथ मिलकर एक नई सुविधा लाने की तैयारी कर ली है, जिससे आप यूपीआई (UPI) और एटीएम (ATM) के जरिये इन पैसों को निकाल पाएंगे। बूता दें कि, यह सुविधा मई-जून 2025 तक लागू होने की उम्मीद है।
Read More: Delhi EV Policy 2.0: हटाए जाएंगे 10 साल पुराने ऑटो, पेट्रोल बाइक और स्कूटर पर भी लगेगा बैन! सरकार ला रही नई ईवी पॉलिसी
UPI से कैसे निकाल सकेंगे EPF के पैसे
PF में जमा पैसों को UPI के जरिये निकालने की स्टेप-बाई-स्टेप प्रॉसेस का अब तक आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन उम्मीद है कि, EPFO सब्सक्राइबर्स को एटीएम कार्ड जारी करेगा। इस ATM कार्ड की मदद से मेंबर अपने ईपीएफ खाते में जमा पैसों को निकाल पाएंगे। इसका मतलब है कि, आपको सबसे पहले EPFO द्वारा जारी ATM कार्ड लेना होगा। इसके बाद आपको किसी ऐसे ATM में जाना होगा, जिसमें EPF में जमा पैसे निकालने की सुविधा हो। वहां आप अपने EPFO द्वारा जारी एटीएम कार्ड का इस्तेमाल करके पैसे निकाल पाएंगे। इस दौरान आपको वेरिफिकेशन के लिए अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मिलने वाले OTP का इस्तेमाल करना होगा। साथ ही यह भी ध्यान में रखना होगा कि EPFO के नियमों के तहत किस मकसद के लिए कितने पैसे निकालने की छूट है।
Read More: Land Rover Defender Octa Price in India: 1 मीटर गहरे पानी में भी दौड़ेगी ये कार.. डिजाइन जीत लेगी दिल, जानें कीमत और दमदार फीचर्स के बारे में
कब से शुरू होगी यह सुविधा?
श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की सचिव सुमिता डावरा के मुताबिक, नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) इस नई सुविधा को अंतिम रूप दे रहा है और उम्मीद की जा रही है कि मई-जून 2025 तक यह सुविधा चालू हो जाएगी। डावरा ने यह भी कहा है कि UPI के जरिये 1 लाख रुपए तक की रकम फौरन मेंबर्स के वेरिफाइड अकाउंट में ट्रांसफर की जा सकेगी। इसके अलावा उन्होंने यह भी साफ किया है कि इन सुविधाओं के तहत जिन उद्देश्यों के लिए पैसे निकालने की छूट होगी, उनमें हाउसिंग, एजुकेशन, शादी-विवाह जैसी जरूरतें शामिल हैं।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: सरकार ने EPF खाते से पैसे निकालने के लिए एक नई सुविधा शुरू की है, जिसमें आप यूपीआई (UPI) और एटीएम (ATM) के जरिये अपने EPF पैसे निकाल सकते हैं।
Web Title: EPF Withdrawal New Rules
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pmखाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल
01 Oct 2026 | 10:30 pmऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा
01 Oct 2026 | 10:13 pm