फैंटम डिजिटल में 116 करोड़ रुपये का निवेश करेगी जी एंटरटेनमेंट

फैंटम डिजिटल में 116 करोड़ रुपये का निवेश करेगी जी एंटरटेनमेंट

फैंटम डिजिटल में 116 करोड़ रुपये का निवेश करेगी जी एंटरटेनमेंट
Modified Date: April 17, 2026 / 08:28 pm IST
Published Date: April 17, 2026 8:28 pm IST

नयी दिल्ली, 17 अप्रैल (भाषा) मीडिया और मनोरंजन कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लि. ने शुक्रवार को विजुअल इफेक्ट्स और एनिमेशन स्टूडियो फैंटम डिजिटल इफेक्ट्स में 116 करोड़ रुपये के रणनीतिक निवेश की घोषणा की। कंपनी ने एक बयान में यह जानकारी दी।

बयान में कहा गया है कि फैंटम डिजिटल इफेक्ट्स की अमेरिका और ब्रिटेन जैसे प्रमुख वैश्विक बाजार में वैश्विक मौजूदगी है।

कंपनी ने कहा कि इस निवेश का मकसद जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लि. (जेडईईएल) की हाई-पोटेंशियल एनिमेशन, दृश्य प्रभाव, गेमिंग और कॉमिक्स (ण्वीजीसी) खंड में मौजूदगी को बढ़ाना है।

जेडईईएल ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, ‘‘कंपनी के निदेशक मंडल ने आज 17 अप्रैल, 2026 को हुई अपनी बैठक में फैंटम डिजिटल इफेक्ट्स के कंपलसरी कन्वर्टिबल डिबेंचर (सीसीडी) में तरजीही आवंटन आधार पर, एक या अधिक किस्तों में 116 करोड़ रुपये तक के निवेश को मंजूरी दे दी है।’’

कंपनी की नजर वैश्विक सामग्री परिवेश पर है, जो तेजी से प्रीमियम, वीएफएक्स-हैवी ओटीटी और फिल्मों की तरफ जा रहा है। कहानी कहने के तरीके के साथ-साथ विशिष्ट गुणवत्ता, वास्तविक दृश्यता, स्केल और डिलीवरी टाइमलाइन भी महत्वपूर्ण कारक बन गए हैं।

फैंटम वर्ष 2016 में बनी थी और वित्तवर्ष 2024-25 में इसका कारोबार 102.2 करोड़ रुपये का था।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण


लेखक के बारे में