वायदा बाजार में जस्ता मजबूत

वायदा बाजार में जस्ता मजबूत

वायदा बाजार में जस्ता मजबूत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:39 pm IST
Published Date: April 29, 2022 4:05 pm IST

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल (भाषा) हाजिर बाजार में मजबूती के बीच वायदा कारोबार में शुक्रवार को जस्ता की कीमत 75 पैसे की तेजी के साथ 353.25 रुपये प्रति किलो हो गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मई माह में डिलिवरी वाले अनुबंध के लिए जस्ता का भाव 75 पैसे यानी 0.21 प्रतिशत बढ़कर 353.25 रुपये प्रति किलो हो गया। इसमें 1,318 लॉट के लिए कारोबार हुए।

बाजार सूत्रों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग बढ़ने के कारण कारोबारियों के अपने सौदों का आकार बढ़ाने से वायदा बाजार में जस्ता कीमतों में तेजी आई।

भाषा रिया रमण

रमण


लेखक के बारे में