Zomato New Charges On COD: ऑनलाइन फूड मंगाने वालों को बड़ा झटका, जॉमेटो ने ‘कैश ऑन डिलीवरी’ ऑर्डर पर एक्स्ट्रा चार्ज लगाना किया शुरू, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर
Zomato New Charges On COD: जोमैटो ने ‘कैश ऑन डिलीवरी’ (सीओडी) के जरिए किए जाने वाले ऑर्डर पर अलग से शुल्क लेना शुरू कर दिया है।
Zomato New Charges On COD/ Image Credit: ANI News
- ऑनलाइन फूड मंगाने वालों को बड़ा झटका लगा है।
- जोमैटो ने ‘कैश ऑन डिलीवरी’ (सीओडी) ऑडर्स पर एक्सट्रा चार्ज लगाना शुरू कर दिया है।
- ऑर्डर के बिल में यह शुल्क ‘पे ऑन डिलीवरी फीस’ के नाम से दिखाई दे रहा है।
Zomato New Charges On COD: नई दिल्ली: ऑनलाइन ऑर्डर पर खाद्य एवं पेय पदार्थ की आपूर्ति करने वाले मंच जोमैटो ने ‘कैश ऑन डिलीवरी’ (सीओडी) के जरिए किए जाने वाले ऑर्डर पर अलग से शुल्क लेना शुरू कर दिया है। कंपनी के ऐप पर विकल्प से यह जानकारी मिली है। ऑर्डर के बिल में यह शुल्क ‘पे ऑन डिलीवरी फीस’ के नाम से दिखाई दे रहा है। यह शुल्क उन ग्राहकों पर लागू होता है, जो ‘कैश ऑन डिलीवरी’ यानी भोजन की आपूर्ति के समय भुगतान करने का विकल्प चुनते हैं।
हर ऑर्डर पर लगेगा अलग चार्ज
हालांकि, यह शुल्क सभी ऑर्डर के लिए समान नहीं है। अलग-अलग उपयोगकर्ताओं और ऑर्डर की राशि के आधार पर अलग शुल्क दिखाई दे रहा है। (Zomato New Charges On COD) इस शुल्क को निर्धारित करने का सटीक आधार अभी स्पष्ट नहीं है। यह शुल्क ऑर्डर की राशि, ग्राहक के स्थान या किसी अन्य मानदंड से जुड़ा है या नहीं, इसकी तत्काल पुष्टि नहीं हो सकी। जोमैटो को इस संबंध में टिप्पणी लेने के मकसद से भेजे गए ईमेल का खबर लिखे जाने तक कोई जवाब नहीं मिला।
पैकेजिंग चार्ज भी हो सकता है लागू
Zomato New Charges On COD: प्रतिद्वंद्वी कंपनी स्विगी ने फिलहाल अपने ग्राहकों के लिए सामान मिलते समय भुगतान करने के लिए अलग से कोई शुल्क नहीं लगाया है। जोमैटो खाद्य पदार्थ ऑर्डर पर ‘प्लेटफॉर्म’ शुल्क पहले से ही लेती है। इसके अलावा ऑर्डर के अनुसार आपूर्ति शुल्क, पैकेजिंग शुल्क और अन्य शुल्क भी लागू हो सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Train Coach Fire In Shikohabad: खड़ी ट्रेन के कोच में लगी लाग, फिर हुआ जोरदार धमाका, मौके पर मची अफरा-तफरी, आप भी देखें वीडियो
- Jaipur Road Accident News: सालासर बालाजी मंदिर की पदयात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं को कार ने कुचला, सड़क पर मची चीख-पुकार, मौके पर हुई इतने लोगों की मौत
- Former Minister Son Suicide: पूर्व मंत्री के बेटे ने कर ली आत्महत्या.. फार्महाउस में खुद पर कर लिया फायर, मौके पर ही टूट गई सांसे

Facebook


