जाइडस लाइफसाइंसेज का मार्च तिमाही में शुद्ध लाभ 14.6 प्रतिशत बढ़कर 1,593 करोड़ रुपये पर

जाइडस लाइफसाइंसेज का मार्च तिमाही में शुद्ध लाभ 14.6 प्रतिशत बढ़कर 1,593 करोड़ रुपये पर

जाइडस लाइफसाइंसेज का मार्च तिमाही में शुद्ध लाभ 14.6 प्रतिशत बढ़कर 1,593 करोड़ रुपये पर
Modified Date: May 19, 2026 / 09:13 pm IST
Published Date: May 19, 2026 9:13 pm IST

नयी दिल्ली, 19 मई (भाषा) दवा कंपनी जाइडस लाइफसाइंसेज लिमिटेड का वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 14.6 प्रतिशत बढ़कर 1,592.9 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी ने एक साल पहले की समान तिमाही में 1,390.5 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।

कंपनी के निदेशक मंडल ने 1,150 रुपये प्रति शेयर के मूल्य पर कुल 1,100 करोड़ रुपये तक के इक्विटी शेयर पुनर्खरीद को मंजूरी दे दी है।

जाइडस लाइफसाइंसेज ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी एक सूचना में कहा कि मार्च तिमाही में परिचालन राजस्व 7,587 करोड़ रुपये रहा, जबकि एक साल पहले इसी समय में यह 6,527.9 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने कहा कि उसके फार्मा व्यवसाय ने बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 5,643.6 करोड़ रुपये का राजस्व कमाया, जो एक साल पहले के 5,380.4 करोड़ रुपये से 4.9 प्रतिशत अधिक है। वहीं, उपभोक्ता स्वास्थ्य खंड ने 908.1 करोड़ रुपये के मुकाबले 1,463.3 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया।

इस बीच, निदेशक मंडल ने एक रुपये के प्रत्येक इक्विटी शेयर पर एक रुपये का अंतिम लाभांश देने की भी सिफारिश की।

कंपनी का समूचे वित्त वर्ष 2025-26 में शुद्ध लाभ 15 प्रतिशत बढ़कर 5,456.4 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 4,745.1 करोड़ रुपये था। इस दौरान परिचालन राजस्व 23,241.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 27,148.4 करोड़ रुपये हो गया।

जाइडस लाइफसाइंसेज के प्रबंध निदेशक शरविल पटेल ने कहा, ‘‘हमने वित्त वर्ष 2025-26 का समापन मजबूती से किया। हमने राजस्व वृद्धि और लाभप्रदता दोनों मोर्चे पर अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा किया।’’

भाषा राजेश राजेश प्रेम

प्रेम


लेखक के बारे में