उत्तर प्रदेश के चंदौली में नाबालिग छात्र ने फंदे से लटककर आत्महत्या की
उत्तर प्रदेश के चंदौली में नाबालिग छात्र ने फंदे से लटककर आत्महत्या की
चंदौली (उप्र), आठ मई (भाषा) चंदौली जिले में एक नाबालिग छात्र ने शुक्रवार को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस को संदेह है कि प्रेम संबंध इस घटना के पीछे एक कारण हो सकता है।
अलीनगर पुलिस थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) घनश्याम शुक्ला ने बताया कि यह घटना थाना क्षेत्र के चकिया रोड स्थित वार्ड नंबर तीन में हुई।
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान कुलदीप चौहान (17) के रूप में हुई है, जो नई बस्ती वार्ड नंबर तीन का निवासी था।
पुलिस के अनुसार, कुलदीप ने इस वर्ष हाई स्कूल की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की थी और पढ़ाई के साथ-साथ छात्रों के लिए एक पुस्तकालय भी चलाता था। उसके पिता पेट्रोल पंप पर काम करते हैं।
शुक्ला ने बताया कि पीड़ित के पिता से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कुलदीप को पुस्तकालय के अंदर एक टिन की छत से गमछे के सहारे लटका हुआ पाया। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
एसएचओ ने बताया कि प्रारंभिक जांच से प्रेम प्रसंग की ओर संकेत मिल रहे हैं, हालांकि मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
भाषा सं आनन्द आशीष
आशीष
लेखक के बारे में
Web Title: उत्तर प्रदेश के चंदौली में नाबालिग छात्र ने फंदे से लटककर आत्महत्या की
CHANDAULI
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pmसोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pm