BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

चंदौली में तीन लोगों का हत्यारोपी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया

चंदौली में तीन लोगों का हत्यारोपी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया

चंदौली में तीन लोगों का हत्यारोपी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया
Bhasha
Published: 12 May 2026 | 11:02 amModified: 12 May 2026 | 11:02 am

चंदौली (उप्र), 12 मई (भाषा) चंदौली जिले में तीन लोगों की हत्या का आरोपी पूर्व सैनिक पुलिस से मुठभेड़ में मारा गया। वारदात में एक दारोगा समेत दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गये हत्यारे की पहचान पंजाब के अमृतसर निवासी गुरुप्रीत सिंह के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि सिंह पर अलग-अलग तारीखों पर दो लोगों की ट्रेन में और एक व्यक्ति की अस्पताल में गोली मारकर हत्या करने का आरोप था।

पटेल ने बताया कि सोमवार की रात पुलिस उसे पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर रेलवे स्टेशन ले गई और बाद में उसे रात करीब साढ़े 10 बजे वारदात की परिस्थितियों के आकलन के लिए सकलडीहा क्षेत्र में ले गई।

उन्होंने बताया कि इस दौरान आरोपी ने एक पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनी और पुलिस टीम पर गोलियां चलाकर भागने की कोशिश की।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पीछा करने पर आरोपी ने दोबारा गोली चलायी इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलाईं, जो सिंह के सीने और पेट में लगी। उन्होंने बताया कि सिंह को अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से एक दारोगा तथा एक सिपाही भी जख्मी हुआ है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पटेल ने बताया कि सिंह वर्ष 2021 में सेना से सेवानिवृत होने के बाद बिहार में सुरक्षा गार्ड की नौकरी कर रहा था लेकिन बहुत ज्यादा शराब पीने के कारण उसे नौकरी से निकाल दिया गया था जिससे वह काफी आक्रोशित था।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सिंह ने गत नौ मई को बिहार से प्रयागराज व चंदौली के बीच यात्राएं की थीं और इस दौरान उसने तीन लोगों की हत्या की थी।

उन्होंने बताया कि उसने गत 10 मई की सुबह पीडीडीयू-ताड़ीघाट पैसेंजर ट्रेन में गाजीपुर के जमानिया निवासी मंगरू नामक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की थी, और उसके बाद उसने 10-11 मई की मध्यरात्रि करीब दो बजे जम्मू-तवी एक्सप्रेस में एक और यात्री की की भी सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी।

पटेल ने बताया कि सिंह ने इसके अलावा 11 मई की सुबह जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती बिहार के भभुआ की रहने वाली लक्ष्मीना देवी की भी कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी थी, लेकिन वहां से भागते वक्त भीड़ ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था।

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक हत्यारोपी ने पूछताछ में तीनों हत्याओं के पीछे किसी से भी कोई व्यक्तिगत रंजिश या विवाद न होने की बात कही थी।

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है।

भाषा सं सलीम

वैभव

वैभव

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: चंदौली में तीन लोगों का हत्यारोपी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया

People also search for:DeathEncounterupUP Encounter Death
शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

01 Oct 2026 | 11:36 pm
हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

01 Oct 2026 | 11:29 pm
गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

01 Oct 2026 | 11:11 pm
महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

01 Oct 2026 | 11:05 pm
एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

01 Oct 2026 | 10:22 pm
गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

01 Oct 2026 | 10:06 pm
सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 9:54 pm