BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Ajjar Par Baba Chhatarpur: ई-रिक्शा चलाना छोड़ 16 साल का किशोर बना बाबा, कैंसर से लेकर भविष्य… सब ठीक करने का दावा, 9वीं फेल ‘अजय पार बाबा’ सोशल मीडिया में हो रहे ट्रोल

Ajjar Par Baba Chhatarpur: MP के छतरपुर जिले के केड़ी गांव इन दिनों एक अनोखी वजह से चर्चा में है, जहां एक 16 वर्षीय किशोर ने खुद को ‘बाबा’ के …

chhatarpur news

chhatarpur news

muskan mishra
Published: 21 Apr 2026 | 1:53 pmModified: 21 Apr 2026 | 2:10 pm
HIGHLIGHTS
  1. 16 साल का किशोर बना बाबा
  2. बिना पर्ची भविष्य बताने का दावा
  3. कैंसर-लकवा ठीक करने का दावा

Ajjar Par Baba Chhatarpur: छतरपुर: MP के छतरपुर जिले के केड़ी गांव इन दिनों एक अनोखी वजह से चर्चा में है, जहां एक 16 वर्षीय किशोर ने खुद को ‘बाबा’ के रूप में स्थापित कर लिया है। करण कुशवाहा, जिन्हें Ajjar Par Baba के नाम से जाना जा रहा है, दावा करते हैं कि वे कैंसर और लकवा जैसी गंभीर बीमारियों को भी ठीक कर सकते हैं। इतना ही नहीं, वे बिना पर्ची लिखे ही लोगों का भूत और भविष्य बताने का दावा भी करते हैं। हालांकि, एक इंटरव्यू के दौरान जब उनसे खुद के भविष्य के बारे में पूछा गया, तो वे स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए। करण ने बताया कि उन्होंने नौवीं तक पढ़ाई की है और आगे पढ़ाई जारी रखने का इरादा भी रखते हैं, लेकिन फिलहाल उनका लक्ष्य बाबा बनकर दरबार लगाना ही है।

Chhatarpur baba viral news:नारियल बेचने का काम करते थे बाबा

केड़ी गांव झांसी-खजुराहो हाईवे पर स्थित है और यहां चंदेल काल की पहाड़ियां और अजर पार बाबा की समाधि स्थल पहले से ही आस्था का केंद्र रही है। इसी स्थान पर करण कुशवाहा पहले नारियल बेचने का काम करते थे और कुछ समय तक ई-रिक्शा भी चलाया। करीब ढाई साल से वे यहां दरबार लगा रहे हैं, लेकिन पिछले दो महीनों में सोशल मीडिया पर प्रचार बढ़ने के बाद अचानक लोगों की भारी भीड़ उमड़ने लगी है। बाबा के दरबार में दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं, जिससे अब वहां अव्यवस्था की स्थिति भी बनने लगी है। एक दिन तो भीड़ को नियंत्रित करने के लिए दरबार बंद तक करना पड़ा।

Karan Kushwaha Ajjar Par Baba: दिल्ली से आए एक कैंसर मरीज को ठीक करने का दावा

करण कुशवाहा का दावा है कि उन्होंने दिल्ली से आए एक कैंसर मरीज को दो-तीन दिन में ठीक कर दिया, जिसके बाद उनकी प्रसिद्धि तेजी से बढ़ी। हालांकि, वे लोगों को डॉक्टर के पास जाने की सलाह देने की बात भी कहते हैं। बढ़ती भीड़ और सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए उन्होंने छतरपुर पहुंचकर पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है और यह भी बताया कि उन्हें धमकियां मिल रही हैं। वहीं, इस क्षेत्र में पहले से बागेश्वर धाम भी प्रसिद्ध है, जहां धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर्ची के जरिए भविष्यवाणी करते हैं। इसके विपरीत, करण बिना पर्ची के ही दावा कर रहे हैं। उनका दरबार हर रविवार और बुधवार को लगता है, और अब वे साधना पर जाने की बात भी कह रहे हैं, जिससे उनकी लोकप्रियता और चर्चा दोनों तेजी से बढ़ रही है।

इन्हें भी पढ़ेंः-
हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

muskan mishra
muskan mishra

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: Ajjar Par Baba Chhatarpur

शहर की खबरें
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

01 Oct 2026 | 11:12 pm