Chhatarpur Accident Latest News: मातम में बदली होली की खुशियां! डिवाइडर से टकराई कार, हादसे में 3 की मौत और अन्य तीन घायल
Chhatarpur Accident Latest News: मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में शुक्रवार को एक कार के सड़क के डिवाइडर से टकराने से तीन लोगों की मौत हो गई।

Chhatarpur Accident Latest News | Image Credit: IBC24 File Photo
- एक कार के सड़क के डिवाइडर से टकराने से तीन लोगों की मौत, तीन अन्य लोग घायल हो गए।
- मृतक और घायल लोग एक-दूसरे के रिश्तेदार हैं।
- घायलों को ग्वालियर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
छतरपुर। Chhatarpur Accident Latest News: मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में शुक्रवार को एक कार के सड़क के डिवाइडर से टकराने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक और घायल लोग एक-दूसरे के रिश्तेदार हैं। घायलों को ग्वालियर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बमीठा पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक आशुतोष श्रोत्रिय ने कहा, ‘अमरीश सोलंकी (44), उनकी पत्नी गीता सोलंकी (40) और उनकी बेटी देवांशी सोलंकी (15) की इस दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना जिला मुख्यालय से करीब 17 किलोमीटर दूर बसारी के पास शाम 4:30 बजे हुई। इसमें अमरीश के छोटे भाई विकास सोलंकी (32), उनकी पत्नी नेहा सोलंकी (26) और उनकी बेटी गीताली सोलंकी (12) घायल हो गए।
Chhatarpur Accident Latest News : पुलिस अधिकारी ने बताया कि वे होली समारोह में भाग लेने के लिए ग्वालियर से छतरपुर के बागेश्वर धाम जा रहे थे। उन्होंने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि कार के चालक को नींद आ गई और उसने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: पुलिस के अनुसार, हादसा तब हुआ जब कार के चालक को नींद आ गई और उसने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया।
लेखक के बारे में
Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years
और भी पढ़ें...Web Title: Car collided with divider, 3 died and three others injured in the accident
छतरपुर
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm