Chhatarpur News: PHD की छात्रा को अश्लील मैसेज भेजता था युवक, पिता को सुनाई पूरी आपबीती, फिर जो हुआ देखकर कांप उठे लोग
Chhatarpur News: PHD की छात्रा को अश्लील मैसेज भेजता था युवक, पिता को सुनाई पूरी आपबीती, फिर जो हुआ देखकर कांप उठे लोग

Chhatarpur News, Chhatarpur suicide, PhD student suicide, mental harassment Chhatarpur, Bamhori village incident, Chhatarpur crime, sexual harassment Chhatarpur,
- छात्रा की आत्महत्या से हिला बम्होरी,
- अश्लील मैसेज से परेशान थी,
- FIR के लिए शव के साथ बैठना पड़ा धरने पर,
छतरपुर: Chhatarpur News: जिले के बम्होरी गांव से एक बेहद दर्दनाक और गंभीर मामला सामने आया है जहां एक 25 वर्षीय पीएचडी छात्रा ने युवक की लगातार मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पीड़िता इंदौर की देवी अहिल्याबाई विश्वविद्यालय की शोध छात्रा थी और कुछ समय से अपने घर बम्होरी में रह रही थी।
Read More : "श्रीदेवी के गालों जैसी सड़कें', BJP विधायक के विवादित बयान पर मचा बवाल, कांग्रेस ने बताया महिला विरोधी बयान
Chhatarpur News: जानकारी के अनुसार छात्रा की मुलाकात इंदौर में दमोह जिले के पथरिया निवासी एक युवक से हुई थी। इसके बाद युवक ने लगातार छात्रा को फोन कर अश्लील मैसेज भेजने शुरू कर दिए। जब मानसिक प्रताड़ना का स्तर असहनीय हो गया तो छात्रा इंदौर छोड़कर दो महीने पहले बम्होरी स्थित अपने पिता के घर आ गई। छात्रा ने अपने पिता को सारी बात बताई। पिता ने कई बार स्थानीय पुलिस चौकी में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने सिर्फ आवेदन लेकर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया। कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
Read More: इस बात से नाखुश पत्नी चली गई मायके, तो पति ने काट डाला अपना लिंग, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश
Chhatarpur News: 26 जुलाई की दोपहर छात्रा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बेटी की मौत से आक्रोशित परिजनों ने उसका शव बम्होरी पुलिस चौकी के सामने रखकर कई घंटे तक धरना प्रदर्शन किया और इंसाफ की मांग की। लंबे धरना प्रदर्शन और बढ़ते जनदबाव के बाद आखिरकार बक्सवाहा पुलिस हरकत में आई और आरोपी युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 के तहत एफआईआर दर्ज की गई। वहीं, युवती का दूसरे दिन पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार कराया गया।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Chhatarpur News: A young man used to send obscene messages to a PHD student
छतरपुर
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pm
UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता
30 Sept 2026 | 5:05 pm