Chhatarpur Kaidi Farar News: सोते रहे जवान इधर रायफल लेकर फरार हुआ शातिर बदमाश.. बाहर से बंद कर दिया अस्पताल के कैदी वार्ड का ताला, सभी सस्पेंड..
एसपी ने मौके का मुआयना किया और पुलिस अफसरों को रविंद्र की तलाश और गिरफ्तारी के निर्देश दिए। एसपी ने जांच में पाया कि, रविंद्र की सुरक्षा में तैनात सिपाहियों …

Chhatarpur Kaidi Farar News
- इलाज के नाम पर अस्पताल में भर्ती था आरोपी
- वार्ड से भागते वक्त पुलिस की राइफल भी ले गया
- चार पुलिसकर्मी निलंबित, आरोपी पर ₹10,000 इनाम
Chhatarpur Kaidi Farar News: छतरपुर: जिला अस्पताल के कैदी वार्ड में इलाज के नाम पर दाखिल कराया गया शातिर बदमाश और क़त्ल के प्रयास का आरोपी रविंद्र सिंह पुलिस कर्मियों को चकमा देकर अस्पताल से फरार हो गया है। इतना ही नहीं बल्कि फरार होने से पहले उसने कैदी वार्ड में बाहर से ताला लगा दिया और अपने साथ पुलिस की राइफल भी ले गया। यह पूरा वाकया बुधवार-गुरुवार रात करीब 3 की बताई जा रही है। रविंद्र सिंह के फरार होने की सूचना जैसे ही थाने और पीसीआर को मिली, विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक एसपी आगम जैन भी जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मातहत कर्मियों से पूछताछ की और मौके का मुआयना भी किया।
मुठभेड़ के बाद हुई थी गिरफ्तारी
अभी तक फरार आरोपी का पता नहीं लग पाया है। बता दें कि, रविंद्र सिंह को कुछ दिन पहले पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर में गिरफ्तार किया गया था। वह पुलिस पर हमला करने के मामले में मामले में पकड़ा गया था। आरोपी रविंद्र सिंह ओरछा रोड थाना क्षेत्र देरी गांव का रहने वाला है। गिरफ्तारी के दौरान शातिर बदमाश रविंद्र की पुलिस के साथ मुठभेड़ भी हुई थी।
सुरक्षा में लगे सिपाही सस्पेंड, इनाम भी घोषित
Chhatarpur Kaidi Farar News: एसपी ने मौके का मुआयना किया और पुलिस अफसरों को रविंद्र की तलाश और गिरफ्तारी के निर्देश दिए। एसपी ने जांच में पाया कि, रविंद्र की सुरक्षा में तैनात सिपाहियों ने गंभीर लापरवाही की है। रविंद्र के फरार होने के वक्त सभी जवान सो रहे थे। एसपी ने चार जवानों को सस्पेंड कर दिया है। उन्होंने फरार आरोपी पर 10 हजार का ईनाम भी घोषित कर दिया है। फिलहाल आरोपी पुलिस की रायफल लेकर फरार हुआ है, जो कि, पुलिस के लिए सबसे बड़ी चिंता का कारण बना हुआ है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: A1. वह हत्या के प्रयास और पुलिस पर हमले का आरोपी है।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Chhatarpur: Accused Escapes from Hospital with Police Rifle, SP Suspends 4 Cops, ₹10K Reward Announced
छतरपुर
और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm