BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Dhamtari News : शौच के लिए घर से निकली और फिर कभी नहीं लौटी! 24 घंटे बाद जंगल में इस हाल में मिली चांदनी, आखिर क्या है मौत का रहस्य?

धमतरी जिले के केरेगांव थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता कमार महिला का शव जंगल में फांसी के फंदे पर मिला। पुलिस ने मर्ग कायम कर आत्महत्या समेत सभी पहलुओं से …

Dhamtari News

Dhamtari News

Sneha Singh
Published: 24 Dec 2025 | 10:09 pmModified: 24 Dec 2025 | 10:26 pm
HIGHLIGHTS
  1. धमतरी के केरेगांव थाना क्षेत्र में नवविवाहिता कमार महिला का शव जंगल में मिला।
  2. शौच के बहाने घर से निकली महिला वापस नहीं लौटी थी।
  3. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम किया।

Dhamtari News धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के केरेगांव थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक नवविवाहिता कमार महिला का शव जंगल में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला है। महिला का शव देख पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला केरेगांव थाना क्षेत्र के भेलवाकोना जंगल का है। 23 दिसंबर की देर शाम पुलिस को जंगल में फांसी के फंदे पर एक महिला का शव लटकने की सूचना मिली। मृतका की पहचान उरपुटी गांव निवासी 23 वर्षीय चांदनी कमार के रूप में हुई है।

शौच के लिए निकली थी चांदनी

Dhamtari News बताया जा रहा है कि चांदनी की शादी करीब एक साल पहले ही हुई थी। परिजनों के अनुसार, 22 दिसंबर की सुबह चांदनी शौच के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। चांदनी जब वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने आसपास के इलाकों में उसकी तलाश शुरू की। रात भर खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया।

जंगल में मिला शव

23 दिसंबर की शाम ग्रामीणों ने भेलवाकोना जंगल में एक महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका देखा, जिसकी सूचना केरेगांव थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतका के शव को नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।

मामले की जाँच में जुटी पुलिस

डॉक्टरों के अनुसार प्रारंभिक तौर पर मौत फांसी से प्रतीत हो रही है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस आत्महत्या के साथ-साथ अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: यह मामला छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के केरेगांव थाना क्षेत्र के भेलवाकोना जंगल का है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Sneha Singh
Sneha Singh

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.

और भी पढ़ें...

Web Title: Newly Married Kamar Woman Found Hanging in Dhamtari Forest

शहर की खबरें
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है

Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है

01 Oct 2026 | 6:34 pm
UPITS 2026: UP के देसी स्वाद का बढ़ा कारोबार, 75 जिलों के खास व्यंजनों ने खींचा कारोबारियों का ध्यान, अब ग्लोबल मार्केट में बनेगी UP की पहचान

UPITS 2026: UP के देसी स्वाद का बढ़ा कारोबार, 75 जिलों के खास व्यंजनों ने खींचा कारोबारियों का ध्यान, अब ग्लोबल मार्केट में बनेगी UP की पहचान

01 Oct 2026 | 6:16 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान

UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान

01 Oct 2026 | 5:35 pm