भानुप्रतापपुर में IED ब्लास्ट में एक जवान शहीद हो गया जबकि एक घायल हुआ है. घायल हालत में दोनों जवानों संतराम और बैजूराम को इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया था जहां बैजूराम की मौत हो गी. कोयलीबेड़ा के मरकानार इलाके में जवान सर्चिंग पर निकले थे तभी नक्सलियों ने इस वारदात को अंजाम दिया ,सरायपाली के ओडिसा सीमा से लगे इलाके में भी पुलिस और नक्सलियों के बीच फायरिंग हुई है. इसके बाद पुलिस ने इळाके में सर्चिंग बढ़ा दी है । नक्सली छत्तीसगढ़ में आज से PLGA सप्ताह मना रहे हैं , इसके मद्देनजर सुरक्षा बल सतर्क हो गए हैं। नक्सली PLGA सप्ताह के दौरान बड़ी वारदात के फिराक में रहते हैं. इस आशंका को देखते हुए छत्तीसगढ़ पुलिस ने मंत्रियों, बस्तर के जनप्रतनिधियों और वरिष्ठ अफसरों को 8 दिसंबर तक नक्सल प्रभावित इलाकों के दौरों पर नहीं जाने की सलाह दी है ।
खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर ऐसी आशंका जाहिर की जा रही है कि नक्सली PLGA सप्ताह के दौरान किसी बड़े जनप्रतिनिधि या फिर अधिकारी का अपहरण कर सरकार पर दबाव बना सकते हैं । इस आशंका को देखते हुए दंतेवाड़ा पुलिस ने जिले के सभी थानों में गश्त बढ़ा दी है।