(Adani Airline News/ Image Credit: ANI News)
अहमदाबाद: Adani Airline News: अदाणी समूह ने उन मीडिया रिपोर्टों का खंडन किया है जिसमें दावा किया जा रहा था कि समूह जल्द ही एयरलाइन कारोबार (Adani Airline News) में कदम रखने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में साफ कहा कि एयरलाइन बिजनेस में प्रवेश करने की खबरें पूरी तरह बेबुनियाद और तथ्यों से परे हैं। समूह ने यह भी स्पष्ट किया कि वह एयरलाइन शुरू करने से जुड़े किसी भी प्रस्ताव पर विचार नहीं कर रहा है।
दरअसल, अदाणी समहू ने एयरलाइन सेक्टर (Adani Airline News) में आने की अटकलें उस समय तेज हुई जब समूह ने सरकार से एक पुराने नियम में बदलाव की मांग की थी। इस नियम के तहत दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट जैसे बड़े हवाई अड्डों के ऑपरेटर किसी शेड्यूल्ड एयरलाइन कंपनी में 10 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सेदारी नहीं रख सकते। माना जा रहा था कि अगर समूह एयरलाइन शुरू करता है तो यह बदलाव उसके लिए एक बड़ी नियामकीय बाधा को कम कर सकता है। हालांकि कंपनी ने अब इन सभी अटकलों को खारिज कर दिया है।
अदाणी समूह की एविएशन सेक्टर में पहले से बड़ी हिस्सेदारी है। समूह देश का सबसे बड़ा निजी एयरपोर्ट ऑपरेटर है और मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट सहित कई प्रमुख एयरपोर्ट का संचालन करता है। इसके अलावा समूह नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विकास से भी जुड़ा हुआ है। एयरपोर्ट संचालन के साथ-साथ ग्राउंड हैंडलिंग, पायलट ट्रेनिंग, एयरक्राफ्ट रिपेयर और मेंटेनेंस जैसे क्षेत्रों में भी समूह अपनी मौजूदगी बढ़ा रहा है।
पिछले कुछ सालों में अदाणी समूह ने एविएशन सेक्टर (Adani Airline News) के कई क्षेत्रों में विस्तार किया है। समूह की ब्राजील की कंपनी एम्ब्रेयर के साथ विमान निर्माण से जुड़े संभावित सहयोग की खबरे भी सामने आई थीं। हालांकि एयरलाइन कारोबार में प्रवेश को लेकर कंपनी ने अब स्थिति स्पष्ट कर दी है। समहू का कहना है कि फिलहाल एयरलाइन शुरू करने की कोई योजना नहीं है और इससे जुड़ी खबरें सही नहीं है।
Media Statement
24 July 2026, Ahmedabad
We would like to categorically deny the recent media reports and market speculation suggesting that Adani Enterprises is planning to launch an airline. These reports are entirely baseless and factually incorrect.
Adani Enterprises is not…
— Adani Group (@AdaniOnline) July 24, 2026