बिलासपुरः Old Child Murdered in Chhattisgarh छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोनी थाना क्षेत्र के घुटकु गांव से दो साल की मासूम बच्ची की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि बच्ची के चाचा नितिन लोनीया ने विवाद के बाद उसे आग में झोंक दिया। गंभीर रूप से झुलसी बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
Old Child Murdered in Chhattisgarh बताया जा रहा है कि नितिन लोनीया, अपने भाई सुधीर की पत्नी और उसकी दो साल की बेटी को राशन दुकान जाने की बात कहकर रायपुर ले गया था। वहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान नितिन ने बच्ची को आग में झोंक दिया। बच्ची के पिता सुधीर और नाना ने आरोपी पर कार्रवाई की बात कही है। मामले ने कोनी पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस घटना के कारणों और आरोपी की भूमिका की जांच कर रही है।