Reported By: Rajesh Raj
,CG Excise Department Inspection Order/Image Credit: X Handle
CG Excise Department Inspection Order: रायपुर: मध्यप्रदेश के सागर में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत के बाद छत्तीसगढ़ का आबकारी विभाग भी सतर्क हो गया है। मध्यप्रदेश से शराब तस्करी कर छत्तीसगढ़ ना आए और यहां भी कोई अनहोनी ना हो जाए, इसके लिए आबकारी आयुक्त ने सभी जिलों के आबकारी अधिकारियों को चौकस रहने के निर्देश दिए हैं।
आबकारी आयुक्त ने मध्यप्रदेश से सटे सभी जिलों में नाकेबंदी कर जांच करने और जिलों के सभी रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, हवाई अड्डा तथा सार्वजनिक जगहों पर जांच अभियान चलाने को कहा है। आबकारी आयुक्त की ओर से सभी जिला कलेक्टर को भी पत्र लिखा गया है और 17 बिंदुओं पर कार्रवाई करने को कहा गया है, ताकि दूसरे प्रदेश से अवैध शराब छत्तीसगढ़ ना पहुंचे और प्रदेश में भी अवैध शराब का निर्माण या खपत ना हो। इसके अलावा, आबकारी आयुक्त ने शासन को एक पत्र भी लिखा है, जिसमें छत्तीसगढ़ से आबकारी अधिकारियों की एक टीम को मध्यप्रदेश केस स्टडी पर भेजने की अनुमति मांगी है। (CG Excise Department Inspection Order)
CG Excise Department Inspection Order: यह टीम सागर जाएगी और केस स्टडी के जरिए अध्ययन करेगी कि कैसे अवैध शराब प्रभावितों तक पहुंची, कौन कौन सा नेटवर्क था, कहां से शराब आई, कैसे खपाई गई, लोकल स्तर पर कौन कौन इसमें शामिल थे। इस केस स्टडी के आधार पर ऐसी तैयारी की जा सके, ताकि छत्तीसगढ़ में कभी ऐसी अनहोनी ना हो। आबकारी आयुक्त के निर्देश केबाद जिलों के आबकारी अधिकारियों ने भी कार्रवाई शुरू कर दी है। जन्माष्टमी के दिन रायपुर में मध्प्रदेश की अवैध शराब के साथ कुछ लोगों को पकड़ा गया था। इससे यह साफ हो चुका है कि रायपुर तक एमपी का नेटवर्क फैला हुआ है। लिहाजा रायपुर आबकारी उपायुक्त भी मान रहे हैं कि खतरा है और इसे रोकने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
इन्हें भी पढ़ें:-