Bombay High Court Vacancy 2026: हाईकोर्ट में इतने कुक की है जरूरत, क्या आप सिर्फ 10वीं पास है तो तुरंत करें आवेदन, वरना बाजी कोई और मार जाएगा
Bombay High Court Vacancy 2026: मुंबई हाई कोर्ट की औरंगाबाद बेंच में रसोइया पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के तहत कुल 18 पदों पर भर्ती की जाएगी। सबसे खास बात यह है कि आवेदन के लिए उम्मीदवारों का सिर्फ चौथी कक्षा पास होना जरूरी है। कम पढ़े-लिखे उम्मीदवारों के लिए यह अच्छा मौका है।
(Bombay High Court Vacancy 2026/ Image Credit: Bombay High Court & Pexels)
- मुंबई हाईकोर्ट में कुक के 18 पदों पर भर्ती।
- आवेदन के लिए चौथी कक्षा पास होना जरूरी।
- चयनित उम्मीदवारों को ₹16,600 से ₹52,400 तक वेतन मिलेगा।
मुंबई: Bombay High Court Vacancy 2026: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए मुंबई हाईकोर्ट में नौकरी पाने का बढ़िया मौका है। हाईकोर्ट की औरंगाबाद बेंच (Bombay High Court Vacancy 2026) ने रसोइया यानी कुक के 18 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती की खास बात यह है कि उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता सिर्फ चौथी कक्षा पास रखी गई है। इसलिए 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन होगी और उम्मीदवारों को फॉर्म स्पीड पोस्ट से भेजना होगा।
4थी पास उम्मीदवार भी योग्य
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुक के कुल 18 पदों में से एक पद दिव्यांग उम्मीदवार के लिए आरक्षित है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का कम से कम चौथी कक्षा पास होना जरूरी है। जिन उम्मीदवारों ने 10वीं, 12वीं या इससे ज्यादा पढ़ाई की है वे भी आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार को हिंदी और मराठी भाषा पढ़ने, लिखने और बोलने का ज्ञान होना चाहिए। साथ ही शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह का खाना बनाना आना जरूरी है। जिनके पास चौथी कक्षा की मार्कशीट नहीं है उनके लिए नोटिफिकेशन में अनुमानित 50 प्रतिशत अंक दर्ज करने का प्रावधान है।
52,400 रुपये तक मिलेगी सैलरी
चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग (Bombay High Court Vacancy 2026) के तहत मैट्रिक्स लेवल S-3 के अनुसार वेतन मिलेगा। कुक पद पर सैलरी 16,600 रुपये से लेकर 52,400 रुपये प्रतिमाह तक हो सकती है। इसके अलावा उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा। आवेदन के लिए सामान्य उम्मीदवारों की उम्र 18 से 38 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग और पात्र सरकारी कर्मचारियों के लिए नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।
50 अंकों से होगा उम्मीदवारों का चयन
भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कुल 50 अंकों के आधार पर किया जाएगा। इसमें 30 अंकों का कुकिंग प्रैक्टिकल टेस्ट, 10 अंकों का फिजिकल फिटनेस टेस्ट और 10 अंकों का ओरल इंटरव्यू होगा। प्रैक्टिकल टेस्ट में कम से कम 15 अंक हासिल करना जरूरी है। इस चरण में असफल होने वाले उम्मीदवार आगे की प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सकेंगे। अंतिम चयन तीनों चरणों में मिले कुल अंकों के आधार पर मेरिट से किया जाएगा।
स्पीड पोस्ट से भेजना होगा फॉर्म
उम्मीदवारों को मुंबई हाईकोर्ट (Bombay High Court Vacancy 2026) की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना होगा। फॉर्म भरने के बाद फोटो और जरूरी दस्तावेजों की सेल्फ-अटेस्टेड कॉपी लगानी होगी। आवेदन वाले लिफाफे पर ‘एप्लीकेशन फॉर पोस्ट ऑफ स्वयंपाकी’ लिखना होगा। पूरा आवेदन केवल स्पीड पोस्ट से भेजना होगा। आवेदन 10 सितंबर 2026 की शाम 5 बजे तक प्रबंधक प्रशासन, मुंबई हाईकोर्ट, बेंच औरंगाबाद, जालना रोड, छत्रपति संभाजी नगर-431009 के पते पर पहुंच जाना चाहिए। दूसरे माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं होंगे। आवेदन के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा।
इन्हें भी पढ़ें:
- Apple Event 2026 Live: आज खुलेंगे कई राज… Phone 18 Pro से लेकर फोल्डेबल iPhone तक इनसे उठेगा पर्दा! भारत में एपल का ये लाइव इवेंट इतने बजे और यहां देखें
- Chhattisgrah Bus Fair Hike: छत्तीसगढ़ में बस का किराया बढ़ना तय!.. हर किलोमीटर पर होगा इतने रुपये का इजाफा!.. मालिकों को परिवहन मंत्री का आश्वासन
- Sai Cabinet Key Decisions Today: साय कैबिनेट की बैठक ख़त्म.. संविदा कर्मचारियों को लेकर हो गया यह बड़ा फैसला, हर जिले में इस संस्थान की होगी स्थापना, पढ़ें आप भी

Facebook


