Mahasamund Police Suspend: 4 आरक्षकों पर गिरी निलंबन की गाज, SP ने तत्काल प्रभाव से किया सस्पेंड, जानें किस वजह से हुई कार्रवाई

Mahasamund Police Suspend: 4 आरक्षकों पर गिरी निलंबन की गाज, SP ने तत्काल प्रभाव से किया सस्पेंड, जानें किस वजह से हुई कार्रवाई

Mahasamund Police Suspend: 4 आरक्षकों पर गिरी निलंबन की गाज, SP ने तत्काल प्रभाव से किया सस्पेंड, जानें किस वजह से हुई कार्रवाई

Sagar Road Accident News/Image Credit: IBC24 File Photo

Modified Date: September 7, 2025 / 11:56 am IST
Published Date: September 7, 2025 11:56 am IST
HIGHLIGHTS
  • महासमुंद के पटेवा थाना के 4 आरक्षक निलंबित
  • गांजा तस्करी आरोपी को पैसे लेकर छोड़ने का आरोप
  • आरोपी की गिरफ्तारी के बाद खुला पूरा मामला

महासमुंद: Mahasamund Police Suspend महासमुंद जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पटेवा थाना में तैनात 4 आरक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। SP ने तत्काल प्रभाव से 4 आरक्षकों को निलंबित कर दिया है।

Read More: #IBC24Shahmaat: बरमूडा ट्रायंगल Vs ब्लैक होल: बैज, महंत और बघेल ट्रायंगल में उलझकर रह गई छत्तीसगढ़ कांग्रेस! बीजेपी के तंज के मायने क्या ? 

Mahasamund Police Suspend मिली जानकारी के अनुसार, मामला पटेवा थाना का है। दरअसल, चारों आरक्षकों पर आरोप है कि उन्होंने गांजा तस्करी के आरोपी को पैसे लेकर छोड़ दिया। मामले का खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने जब दशरंगपुर पुलिस ने कल गांजा तस्करी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि आरोपी महासमुंद के रास्ते से गांजे की तस्करी कर रहा था। इस दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

Read More: Aaj Ka Rashifal 7th September 2025: आज का दिन इन राशियों के लिए रहेगा बेहद खास, मिल सकती है गुड न्यूज़, पढ़ें आज का राशिफल

पूछताछ में आरोपी भीखम चंद्रवंशी ने खुलासा किया कि पटेवा थाना के पुलिसकर्मी उससे पैसे लेकर उसे छोड़ चुके थे। इस खुलासे के बाद एसपी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चारों आरक्षकों को सस्पेंड कर दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।