छत्तीसगढ़ में दो वर्ष में आकाशीय बिजली गिरने से 434 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ में दो वर्ष में आकाशीय बिजली गिरने से 434 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ में दो वर्ष में आकाशीय बिजली गिरने से 434 लोगों की मौत
Modified Date: March 10, 2026 / 08:00 pm IST
Published Date: March 10, 2026 8:00 pm IST

रायपुर, 10 मार्च (भाषा) छत्तीसगढ़ में दो वर्ष में आकाशीय बिजली गिरने से 434 लोगों की मौत हुई है तथा इस दौरान मृतकों के परिजनों को 17 करोड़ 28 लाख रूपये की राहत राशि दी गई। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने मंगलवार को विधानसभा में यह जानकारी दी।

विधानसभा में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के विधायक आशाराम नेताम ने अपने लिखित सवाल में वर्ष 2024-25 और 2025-26 में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में लोगों की मृत्यु तथा उनके परिजनों को राहत राशि वितरण के संबंध में जानकारी मांगी।

नेताम ने भविष्य में ऐसी घटनाओं से जनहानि रोकने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे निवारक उपायों के संबंध में भी सवाल किया।

अपने लिखित जवाब में राजस्व मंत्री वर्मा ने बताया कि इस अवधि के दौरान आकाशीय बिजली गिरने के कारण राज्य में 434 लोगों की मौत हुई है।

मंत्री ने बताया कि इस अवधि में मृतकों के परिजनों को 17 करोड़ 28 लाख रूपए की राशि प्रदान की गई।

भाषा संजीव जोहेब

जोहेब


लेखक के बारे में