CG Me Barish ka Alert: छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिन होगी भारी बारिश, IMD ने इन जिलों के लिए जारी की चेतावनी
CG Me Barish ka Alert: मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक प्रदेशभर में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की है।
CG Me Barish ka Alert/Photo Creadit: Ai
- छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिनों तक तेज बारिश की संभावना जताई है
- रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, रायगढ़, जांजगीर-चांपा समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी
- प्रदेश में अब तक 239 मिमी बारिश दर्ज हुई है
रायपुर। CG Me Barish ka Alert: छत्तीसगढ़ में अब मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हो रही अच्छी बारिश ने लोगों और किसानों को बड़ी राहत दी है। लेकिन कई जिलों में बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, कई नदी नालें उफान पर हैं। इस बीच मौसम विभाग ने बड़ी चेतावनी जारी की है। IMD ने अगले तीन दिनों तक प्रदेशभर में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की है।
इन जिलों में बारिश का अलर्ट
CG Me Barish ka Alert मौसम विभाग के मुताबिक, रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरिया, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जशपुर, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, मुंगेली, कबीरधाम, बेमेतरा, राजनांदगांव और कांकेर सहित कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की भी संभावना है। वहीँ अगर बात की जाए राजधानी रायपुर की तो आज शुक्रवार को बादल छाए रहने की संभावना है।गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।
प्रदेश में 239 मिलीमीटर बारिश दर्ज
आंकड़ों की बात करें तो 30 जून तक छत्तीसगढ़ में बारिश की कमी करीब 64 प्रतिशत तक पहुंच गई थी, जो अब घटकर केवल 17 प्रतिशत रह गई है। मौसम विभाग के अनुसार, इस सीजन में अब तक प्रदेश में कुल 239 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है, जबकि इस समय तक सामान्य तौर पर 286 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी। भले ही अभी की स्थिति सामान्य से थोड़ी कम है, लेकिन मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले 3 दिनों में भी प्रदेश के कई इलाकों में अच्छी बारिश होगी, जिससे बारिश का यह अंतर और भी कम हो जाएगा।
जान जोखिम में डालने से बचे
CG Me Barish Ka Alert मौसम विभाग (Monsoon Update India) ने बारिश के दौरान आम जनता को सतर्क रहने की सलाह दी है। उनका कहना है कि भारी बारिश के बीच कोई जरुरी काम होने पर ही घर से निकले। अपनी जान जोखिम में डालने से बचे।
ये भी पढ़ें

Facebook


