BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

CG Teacher Bharti Latest Update: छत्तीसगढ़ में होगी शिक्षकों की भर्ती, पहले चरण में 5 हजार पदों पर भर्ती, सीएम साय ने किया बड़ा ऐलान

CG Teacher Bharti Latest Update: छत्तीसगढ़ में होगी शिक्षकों की भर्ती, पहले चरण में 5 हजार पदों पर भर्ती, सीएम साय ने किया बड़ा ऐलान

CG Teacher Bharti Latest Update

CG Teacher Bharti Latest Update

Dageshwar Dewangan
Published: 31 May 2025 | 11:54 pmModified: 01 Jun 2025 | 12:12 am
HIGHLIGHTS
  1. छत्तीसगढ़ सरकार करेगी पहले चरण में 5000 शिक्षकों की भर्ती
  2. सीएम विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के समापन पर किया बड़ा ऐलान
  3. 33 जिलों के दौरे और जन संवाद के बाद शिक्षा सुधारों पर बड़ा कदम

रायपुर: CG Teacher Bharti Latest Update छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ एवं प्रभावशील बनाने के लिए छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। सीएम साय ने कहा कि प्रथम चरण में हम 5000 शिक्षकों की भर्ती करेंगे। शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती को लेकर विभागीय स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी है।

Read More: Eternal Share Price: इटरनल लिमिटेड के शेयर में बंपर उछाल की उम्मीद, एक्सपर्ट ने दिया 305 रुपये का टारगेट 

दरअसल, आज सुशासन तिहार का समापन हुआ है। इस अवसर पर सीएम साय ने प्रदेश में शिक्षकों की बड़े पैमाने पर भर्ती की घोषणा की है। यह घोषणा राज्य में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और बेरोजगार युवाओं को नए अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Read More: #SarkaronIBC24: बीजेपी सरकार के 100 दिन: मुख्यमंत्री ने गिनाई उपलब्धियां, पेश किया रिपोर्ट कार्ड 

सीएम साय ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट शेयर कहा कहा कि '8 अप्रैल से शुरू हुए सुशासन तिहार का आज धमतरी में समापन हुआ।'

'इस दौरान मैंने प्रदेश के 33 जिलों का भ्रमण किया। गांवों में जन चौपाल लगाकर, लोगों से सीधा संवाद किया, उनकी समस्याओं को समझा और समाधान सुनिश्चित किया। जिला मुख्यालयों पर समीक्षा बैठक की। यह अनुभव मेरे जीवन की मूल्यवान थाती है।'

'हमारी सरकार का निरंतर प्रयास रहा है कि जनता को योजनाओं का पूरा लाभ मिले। हमारी नीतियां जमीन पर दिखे, यही करने की अपनी कोशिश रही है।'

सीएम साय ने कहा कि 'सुशासन तिहार के दौरान मुझे शासन की योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन को देखने का अवसर मिला। जब मैंने स्वयं जाकर स्कूलों, अस्पतालों, आंगनबाड़ियों, राशन दुकानों, पीएम आवासों और निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण किया, तो स्पष्ट रूप से समझ आया कि हमारी नीतियां किस प्रकार लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। आमजन से प्राप्त अमूल्य सुझावों से हमें शासन को और अधिक उत्तरदायी, पारदर्शी और संवेदनशील बनाने की दिशा में आगे बढ़ने में सहायता मिलेगी।'

इसके अलावा सीएम साय ने कहा कि 'इस अभियान के दौरान हमने स्कूलों के युक्तियुक्तकरण जैसा महत्त्वपूर्ण निर्णय लिया जिनका असर आने वाले समय में प्रदेश के भविष्य पर सकारात्मक रूप से पड़ेगा। यहीं नहीं हमने शिक्षकों की चरणबद्ध भर्ती का भी निर्णय लिया है। प्रथम चरण में हम 5000 शिक्षकों की भर्ती करेंगे।'

'यह यात्रा यहीं समाप्त नहीं होती। सुशासन तिहार के माध्यम से हम सरकार को जनता के द्वार तक लेकर गये, जिससे लोगों को यह विश्वास और अधिक दृढ़ हुआ है कि उनकी सरकार हमेशा प्रदेश के विकास और लोक कल्याण के कार्यों में अहर्निश जुटी रहेगी।'

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: प्रथम चरण में 5000 शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dageshwar Dewangan
Dageshwar Dewangan

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।

और भी पढ़ें...

Web Title: 5 thousand teachers will be recruited in Chhattisgarh

शहर की खबरें

छत्तीसगढ़

और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm