छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों के ठिकाने का भंडाफोड़, 65 बीजीएल सेल जब्त

छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों के ठिकाने का भंडाफोड़, 65 बीजीएल सेल जब्त

छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों के ठिकाने का भंडाफोड़,  65 बीजीएल सेल जब्त
Modified Date: February 10, 2026 / 12:05 am IST
Published Date: February 10, 2026 12:05 am IST

सुकमा, नौ फरवरी (भाषा) छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सोमवार को नक्सलियों के एक ठिकाने का भंडाफोड़ कर वहां से 65 बैरल ग्रेनेड लॉन्चर (बीजीएल) सेल बरामद किये गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद रायगुडेम गांव के पास के पहाड़ी जंगलों में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और स्थानीय पुलिस की एक टीम ने यह अभियान चलाया।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘ हमने 65 बैरल ग्रेनेड लॉन्चर (बीजीएल) सेल और कमर पर बांधे जाने वाली दो थैली बरामद कीं।’’

भाषा रवि कांत रवि कांत धीरज

धीरज


लेखक के बारे में