Datia By Election Controversy: टिकट बदलने की मांग पर अड़े समर्थक, BJP कार्यालय के बाहर जमकर कर रहे नारेबाजी, दे दी ये खुली चेतावनी
Datia By Election Controversy: टिकट बदलने की मांग पर अड़े समर्थक, BJP कार्यालय के बाहर जमकर कर रहे नारेबाजी, दे दी ये खुली चेतावनी
Datia By Election Controversy | Photo Credit: AI
- दतिया टिकट विवाद पर बवाल
- BJP कार्यालय के बाहर समर्थकों का प्रदर्शन तेज
- चुनाव में काम नहीं करने की दी चेतावनी
ग्वालियर: Datia By Election Controversy 30 जुलाई को मध्यप्रदेश के दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव (Datia By Election Ticket Controversy) होने को है। यहां से भाजपा ने आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। जैसे ही उम्मीदवार को ऐलान हुआ नरोत्तम मिश्रा के समर्थक भड़क गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते कुछ देर में ही भाजपा की पूरी जिला कार्यकारिणी ने इस्तीफे की पेशकश भी कर दी है। आज भी उनके समर्थकों का प्रदर्शन जारी है। सभी कार्यकर्ता बीजेपी कार्यालय पर पर इकट्ठा हो गए हैं और जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।
‘अपना विरोध जारी रखेंगे’
Datia By Election Controversy जानकारी के अनुसार, शनिवार को बड़ी संख्या में समर्थक बीजेपी कार्यालय के बाहर जुटे और जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं का कहना है कि ‘दादा ने शांत रहने के लिए कहा है, लेकिन हम शांत नहीं रहेंगे। कार्यकर्ताओं को कहना हे कि वो रात से ही बीजेपी कार्यालय में जुटे हुए हैं और जब तक संगठन उनकी बात नहीं सुनेगा तथा टिकट में बदलाव नहीं होगा, तब तक वहां से नहीं हटेंगे।
‘हम चुनाव में काम नहीं करेंगे’
कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा है कि यदि टिकट नहीं बदली जाती तो वे चुनाव में काम नहीं करेंगे। उनका कहना है कि वे भूखे-प्यासे कार्यालय के बाहर बैठे हैं और पार्टी नेतृत्व से फैसले पर पुनर्विचार की उम्मीद कर रहे हैं। कुछ समर्थकों का यह भी आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान उनके साथ पुलिस ने कार्रवाई की है। आंसू गैस के गोले दागे गए और कई कार्यकर्ता घायल हुए। पुलिस ने उन्हें पकड़कर थाने ले गई। इसके अलावा प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने कहा कि ‘वे नरोत्तम मिश्रा के हर फैसले का सम्मान करती हैं, लेकिन आशुतोष तिवारी के समर्थन में चुनाव प्रचार करने के लिए तैयार नहीं हैं।
Datia By Election: Narottam Mishra का टिकट कटने पर बवाल! कार्यकर्ताओं ने BJP कार्यालय में किया कब्जा
Datia By Election | #NarottamMishra | Narottam Mishra | @drnarottammisra | #AshutoshTiwari | #MPnews | Madhya Pradesh | @BJP4MP | @BJP4India pic.twitter.com/YgOmLkD6zK
— IBC24 News (@IBC24News) July 11, 2026
नरोत्तम मिश्रा ने कार्यकर्ताओं से की ये अपील
Narottam Mishra Ticket Controversy नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मैंने कल भी विस्तार से कहा था और आज भी कह रहा हूं। ये पार्टी का निर्णय है। एक बात जरूर मैं सभी कार्यकर्ताओं से निवेदन करता हूं कि जो अभी मुझे सोशल मीडिया पर वीडियोज दिखाए, पेट्रोल डालते हुए या मिट्टी का तेल डालते हुए। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई कार्य न करें। मार्ग को अवरुद्ध करने की कोशिश की है। वो गलत है, अपनी बात पार्टी प्लेटफार्म पर रखो।
View this post on Instagram
इन्हें भी पढ़ें:-
- Aaj Ka Rashifal 11 July 2026: नौकरी, कारोबार और धन में मेष, वृषभ समेत इन राशियों की चमकेगी किस्मत? जानें आज का अपना भविष्यफल
- Chhattisgarh DSP Transfer and Posting Order: छत्तीसगढ़ में DSP स्तर के अफसरों का ट्रांसफर और नई पोस्टिंग.. बटालियन और विशेष शाखा में नई तैनाती, देखें लिस्ट
- Chhattisgarh DSP Transfer and Posting Order: छत्तीसगढ़ में DSP स्तर के अफसरों का ट्रांसफर और नई पोस्टिंग.. बटालियन और विशेष शाखा में नई तैनाती, देखें लिस्ट

Facebook


