Kailash Vijayvargiya On Narottam Mishra Ticket Controversy: “टिकट बदलने की संभावना नहीं है”…. नरोत्तम मिश्रा के टिकट कटने पर बोले कैलाश विजयवर्गीय, कर दी ये बड़ी भविष्यवाणी

Kailash Vijayvargiya On Narottam Mishra Ticket Controversy: "टिकट बदलने की संभावना नहीं है".... नरोत्तम मिश्रा के टिकट कटने पर बोले कैलाश विजयवर्गीय

Kailash Vijayvargiya On Narottam Mishra Ticket Controversy: “टिकट बदलने की संभावना नहीं है”…. नरोत्तम मिश्रा के टिकट कटने पर बोले कैलाश विजयवर्गीय, कर दी ये बड़ी भविष्यवाणी

Kailash Vijayvargiya On Narottam Mishra Datia By Election: "टिकट बदलने की संभावना नहीं है".... नरोत्तम मिश्रा के टिकट कटने पर बोले कैलाश विजयवर्गीय, कर दी ये बड़ी भविष्वाणी /image: IBC24 File

Modified Date: July 11, 2026 / 02:11 pm IST
Published Date: July 11, 2026 1:25 pm IST
HIGHLIGHTS
  • कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि दतिया उपचुनाव में टिकट बदलने की कोई संभावना नहीं है
  • उन्होंने भरोसा जताया कि भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी भारी मतों से जीत दर्ज करेंगे
  • नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने के बाद समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन, चक्का जाम और पथराव किया

दतिया। Kailash Vijayvargiya On Narottam Mishra Ticket Controversy: भारतीय जनता पार्टी ने दतिया विधानसभा उप चुनाव ( Datia By Election Ticket Controversy) के लिए उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने अप्रत्याशित तरीके से यहाँ के लिए आशुतोष तिवारी (Ashutosh Tiwari BJP) को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने से उनके कार्यकर्ताओं में आक्रोश और नाराजगी है। वहीं अब इस मामले पर कैलाश विजयवर्गीय की प्रतिक्रिया सामने आई है।

मीडिया से बात करते हुए कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya On Narottam Mishra Ticket Controversy) ने आशुतोष तिवारी को टिकट मिलने पर कहा कि पार्टी के अंदर डेमोक्रेसी है। उन्होंने भविष्यवाणी कर दवा किया कि दतिया विधानसभा उपचुनाव में आशुतोष शर्मा भारी वोटों से जीत हासिल करेंगे। वहीं नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर नरोत्तम मिश्रा भाजपा के वरिष्ठ नेता है वो पार्टी के निर्णय का सम्मान करेंगे। दतिया में विरोध प्रदर्शन पर, कहा कि टिकट बदलने की कोई संभावना नहीं है।

 

लगी इस्तीफे की झड़ी

दतिया उपचुनाव में पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को टिकट न मिलने से उपजा असंतोष भारतीय जनता पार्टी के लिए एक गंभीर राजनीतिक संकट बन गया है, जहाँ पार्टी की अनुशासित छवि को दरकिनार कर कार्यकर्ताओं ने खुलकर विद्रोह कर दिया है और पूरी जिला कार्यकारिणी सहित तमाम मंडल अध्यक्षों व प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों ने सामूहिक इस्तीफे की पेशकश कर सड़क पर अपना आक्रोश व्यक्त किया है।

समर्थकों ने वाहनों और पुलिस पर किया पथराव

Kailash Vijayvargiya On Narottam Mishra Datia By Election दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट करने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। जैसे ही टिकट करने की खबर फेल भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा और नाराज कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर चक्का जाम कर दिया। नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने वाहनों और पुलिस पर पथराव किया। गाड़ियां पलट दी। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़कर सुबह 4 बजे भीड़ भगाई। करीब 15 KM रोड रातभर जाम रहा। BJP ने नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं दिया है, इसलिए समर्थक नाराज हैं। पुलिस ने कई उपद्रवी हिरासत में लिए।

15 किलोमीटर तक ट्रैफिक जाम: SP

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उपचुनाव के लिए उम्मीदवार चयन को लेकर विरोध किया दतिया के SP मयूर खंडेलवाल ने कहा, “कल दतिया शहर में 3000 से ज़्यादा उपद्रवियों ने माहौल खराब करने की कोशिश की। उन्होंने बाज़ार बंद कराने की कोशिश की। वे कल शाम 6 बजे से ही ‘चक्का जाम’ के लिए यहां बैठे थे। कलेक्टर और मैंने उनसे कई बार यहां से हटने और ‘चक्का जाम’ खत्म करने के लिए बात की। इसकी वजह से लगभग 15 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया है। आस-पास के ज़िले भी प्रभावित हो रहे हैं। सुबह करीब 4 बजे उन्होंने अचानक पुलिस पर पथराव किया। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े, जिसके बाद पथराव और तेज़ हो गया। हमारे 6 से ज़्यादा जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वे सभी अस्पताल में भर्ती हैं। मुझे और एडिशनल SP को भी चोटें आईं। फिर हमने दोबारा आंसू गैस के गोले छोड़े और सख्ती दिखाते हुए उन्हें भागया। वे अब छिपे हुए हैं। उनसे कहा गया है कि या तो सरेंडर करें या शांति से चले जाएं। ‘चक्का जाम’ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ट्रैफिक जाम को हटाया जा रहा है। पूरे ज़िले में पुलिस बल तैनात है।”

 

 

वहीं सूत्रों के हवाले से खबर मिल रही है कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व दतिया घटनाक्रम से बेहद नाराज़ है और बीजेपी दफ्तर में नरोत्तम समर्थकों के उपद्रव से निपटने के लिए प्रशासन को सख्त से निर्देश दिए है।

 

दतिया में धारा 163 लागू

भाजपा ने तय कर लिया है कि इस विवाद का राजनैतिक नहीं प्रशासनिक तरीके से हल निकाला जाएगा, लेकिन पार्टी इस बात से नाराज़ है कि अभी तक नरोत्तम ने उपद्रव करने वालों से संयम बरतने की अपील नहीं की है। वहीं कार्यकर्ताओं के इस प्रदर्शन के बाद कलेक्टर ने दतिया में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 163 लागू कर दिया है।

 

ये भी पढ़ें

 

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.