CG Hindi News: छत्तीसगढ़ सरकार के एक वर्ष पूर्ण, सैंड आर्ट के माध्यम से दिखी विष्णु सरकार के सुशासन और विकास की झलक
CG Hindi News: छत्तीसगढ़ सरकार के एक वर्ष पूर्ण, सैंड आर्ट के माध्यम से दिखी विष्णु सरकार के सुशासन और विकास की झलक
रायपुर: CG Hindi News छत्तीसगढ़ सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर राजधानी रायपुर स्थित साइंस कॉलेज में आयोजित जनादेश परब कार्यक्रम में पद्मश्री से सम्मानित सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने अपनी कला के माध्यम से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन और विकास को अभिव्यक्त किया। उन्होंने रेत की अद्भुत कृति तैयार कर छत्तीसगढ़ की उपलब्धियों को दर्शाया। उल्लेखनीय है कि इस कार्यक्रम में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित मंत्रीगण एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे।
CG Hindi News कार्यक्रम में सुदर्शन पटनायक ने अपनी कला से सबका ध्यान आकर्षित किया। उनकी रेत की अद्भुत कृति ने सभी का मन मोह लिया। इस कृति में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन और विकास की झलक दिखाई दी। उन्होने सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ने शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, पेयजल जैसी आधारभूत सुविधाओं में उल्लेखनीय प्रगति की है। पटनायक ने सैंड आर्ट के माध्यम से छत्तीसगढ़ सरकार की प्रधानमंत्री आवास, लोकतंत्र सेनानियों की पेंशन बहाली, कृषक उन्नति योजना, एक पेड़ मां के नाम, न्यौता भोज, महतारी वंदन, तेंदूपत्ता संग्राहकों की पारिश्रमिक वृद्धि, राजिम कुंभ, राम लला दर्शन योजना, नई औद्योगिक नीति, संवर रहा छत्तीसगढ़ और सुशासन का एक साल छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल को बड़े ही कलात्मक ढंग से उकेरा है। सुदर्शन पटनायक की इस कला ने जनता को न केवल छत्तीसगढ़ में एक वर्ष में हुए विकास का अहसास कराया बल्कि सुशासन की छवि को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत भी किया।
FAQ Section:
1. छत्तीसगढ़ सरकार के एक साल पूर्ण होने पर क्या कार्यक्रम हुआ?
छत्तीसगढ़ सरकार के एक साल पूरे होने के अवसर पर रायपुर स्थित साइंस कॉलेज में "जनादेश परब" कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पद्मश्री सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने अपनी कला के माध्यम से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन और राज्य सरकार की उपलब्धियों को दर्शाया।
2. सुदर्शन पटनायक ने अपनी कला में क्या दिखाया?
सुदर्शन पटनायक ने अपनी रेत की कृति के जरिए छत्तीसगढ़ सरकार की विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को प्रस्तुत किया, जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, कृषक उन्नति योजना, महतारी वंदन, राजिम कुंभ, और छत्तीसगढ़ के विकास की झलक। इस कृति में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किए गए विकास कार्यों की कला के माध्यम से अभिव्यक्ति की गई।
3. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में कौन सी योजनाएं लागू की गईं?
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में कई महत्वपूर्ण योजनाओं को लागू किया गया, जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, कृषक उन्नति योजना, तेंदूपत्ता संग्राहकों की पारिश्रमिक वृद्धि, और लोकतंत्र सेनानियों की पेंशन बहाली। इसके अलावा, राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है।
4. "Cg govt completes one year" के मौके पर छत्तीसगढ़ में क्या खास हुआ?
"CG govt completes one year" के मौके पर आयोजित जनादेश परब कार्यक्रम में सुदर्शन पटनायक ने सैंड आर्ट के माध्यम से राज्य सरकार की उपलब्धियों और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों को प्रदर्शित किया। इस कार्यक्रम में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा भी उपस्थित थे।
5. सुदर्शन पटनायक को कौन से पुरस्कार मिल चुके हैं?
सुदर्शन पटनायक को उनकी अद्भुत सैंड आर्ट कला के लिए पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया है। वे एक प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट हैं, जिन्होंने अपनी कला के माध्यम से कई महत्वपूर्ण सामाजिक और सांस्कृतिक संदेश दिए हैं।
छत्तीसगढ़ सरकार का एक साल पूरा होने पर आपकी राय
मध्यप्रदेश सरकार का एक साल पूरा होने पर आपकी राय
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: CG Hindi News
छत्तीसगढ़
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 amछत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में आरक्षण देने का फैसला किया
30 Sept 2026 | 3:54 pm
Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह
30 Sept 2026 | 3:43 pm
Elephant attack in Balrampur: पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था बजुर्ग, हाथी ने पटक-पटककर ले ली जान, इलाके में दहशत
30 Sept 2026 | 3:14 pmभारत औद्योगिक विकास योजना के तहत विकसित होगा इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क
30 Sept 2026 | 2:49 pm
Raipur Urkura Railway Station : ट्रेन के सामने कूदने जा रही थी महिला। स्टेशन मास्टर ने ऐसे बचाई जान!
30 Sept 2026 | 2:30 pm