Bilaspur News: बिलासपुर में NEET की तैयारी कर रही MP की छात्रा से दुष्कर्म, तीन महीने की गर्भवती हुई युवती

NEET Girl Student raped in Bilaspur : बताया जा रहा है कि जब छात्रा ने शादी की बात की तो युवक उसे छोड़कर फरार हो गया। जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जानकारी के मुताबिक मामले का आरोपी मोहम्मद मुशलिम खान है

Bilaspur News: बिलासपुर में NEET की तैयारी कर रही MP की छात्रा से दुष्कर्म, तीन महीने की गर्भवती हुई युवती

UP Crime News/Image Credit: IBC24 File Photo

Modified Date: December 18, 2025 / 09:57 pm IST
Published Date: December 18, 2025 9:57 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई
  • पीड़िता तीन महीने की गर्भवती
  • आरोपी के खिलाफ धारा 69 बीएनएस के तहत मामला दर्ज

बिलासपुर: NEET Girl Student raped in Bilaspur , छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में NEET की तैयारी कर रही मध्यप्रदेश की एक छात्रा से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने शादी का झांसा देकर छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद वह तीन महीने की गर्भवती हो गई।

पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई

बताया जा रहा है कि जब छात्रा ने शादी की बात की तो युवक उसे छोड़कर फरार हो गया। जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जानकारी के मुताबिक मामले का आरोपी मोहम्मद मुशलिम खान है, जो लोरमी का निवासी बताया जा रहा है।

पीड़िता तीन महीने की गर्भवती

NEET Girl Student raped in Bilaspur , पीड़िता पढ़ाई के सिलसिले में बिलासपुर में रह रही थी। इसी दौरान मैसेज चैट के जरिए उसकी पहचान आरोपी ने हुई। आरोपी ने छात्रा से नजदीकियां बढ़ाईं और शादी का भरोसा दिलाकर शारीरिक संबंध बनाया। इस दौरान जब पीड़िता तीन महीने की गर्भवती हो गई, उसने युवक पर शादी का दबाव बनाया, आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया।

आरोपी के खिलाफ धारा 69 बीएनएस के तहत मामला दर्ज

पीड़िता ने इसके बाद पुलिस में लिखित शिकायत की। शिकायत के आधार पर तारबाहर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 69 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com