बलरामपुर में बारात से लौट रही कार तालाब में पलटी, युवक की मौत

बलरामपुर में बारात से लौट रही कार तालाब में पलटी, युवक की मौत

बलरामपुर में बारात से लौट रही कार तालाब में पलटी, युवक की मौत
Modified Date: February 6, 2026 / 06:22 pm IST
Published Date: February 6, 2026 6:22 pm IST

बलरामपुर (उप्र) छह फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के बेल्हा गौरा मार्ग पर शुक्रवार की सुबह शादी समारोह से लौट रही एक कार घने कोहरे के कारण तालाब में गिर गई, जिससे इसमें सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि बेनीनगर गांव से एक बारात बहराइच गई थी और लौटते समय घना कोहरा होने के कारण बेल्हा-गौरा मार्ग के परसा पुरैना मोड़ पर यह कार अनियंत्रित होकर तालाब में पलट गई।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में कार में सवार पंचायत सहायक सौरभ यादव (28) की मौके पर मौत हो गई जबकि अन्य सवार सोनू गुप्ता, भुर्रे, जाकिर सहित चार लोग घायल हो गए जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गौरा चौराहे के थानाध्यक्ष हरीश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

भाषा सं आनन्द रंजन

रंजन


लेखक के बारे में