Bengaluru Triple Murder Case: राजधानी में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, युवक ने मां, दादी और जीजा को उतारा मौत के घाट, फिर खुद मिला इस हाल में, नजारा देख पुलिस भी रह गई हैरान
Bengaluru Triple Murder Case: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में युवक ने अपनी मां, दादी और जीजा की धारदार हथियार से हत्या कर दी।
Bengaluru Triple Murder Case/Image Credit: AI
- बेंगलुरु में युवक ने अपनी मां, दादी और जीजा की धारदार हथियार से हत्या कर दी।
- वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
- पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Bengaluru Triple Murder Case: बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां कोट्टिगेपल्या इलाके में 34 वर्षीय एक युवक ने अपनी मां, दादी और जीजा की धारदार हथियार से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस सनसनीखेज घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि, यह घटना कामाक्षीपाल्या थाना क्षेत्र की है। आरोपी की पहचान प्रशांत के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि उसने घर के अंदर अपनी मां, दादी और जीजा पर धारदार हथियार से हमला किया, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान मंगलम्मा (55), नंजम्मा और सतीश (50) के रूप में हुई है। मंगलम्मा एक गारमेंट फैक्ट्री में काम करती थीं, जबकि नंजम्मा सफाई कर्मचारी थीं। स
वारदात के बाद आरोपी ने की आत्महत्या
पुलिस ने जानकारी देते हुए आगे बताया कि, हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद प्रशांत ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। (Bengaluru Triple Murder Case) माना जा रहा है कि यह घटना शुक्रवार रात या शनिवार तड़के हुई। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या आरोपी वारदात के बाद घर से भागने की कोशिश कर रहा था और स्थानीय लोगों ने उसे रोकने का प्रयास किया था। हालांकि, अभी तक घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
पुलिस कर रही मामले की जांच
Bengaluru Triple Murder Case: इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पूरे घर को सील कर दिया। पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साबुत इकट्ठा किए हैं। इसके बाद पुलिस ने सभी शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस को हत्या और आत्महत्या के पीछे की स्पष्ट वजह का पता नहीं चल सका है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की असली वजह सामने आ सकेगी। इस दर्दनाक घटना से इलाके के लोग सदमे में हैं।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Datia By Election Congress Candidate: दतिया से सामने आया कांग्रेस से संभावित उम्मीदवार का नाम.. औपचारिक ऐलान बाकी, BJP के आशुतोष तिवारी से होगा सीधा मुकाबलाFortune India’s Most Powerful Women List: दिग्गज कारोबारी नीता अम्बानी की एक और बड़ी उपलब्धि.. फॉर्च्यून इंडिया की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट में हासिल किया पहला स्थान.. देखें पूरी सूची
- PM Modi On Vietnam Boat Accident: वियतनाम बोट हादसे में 15 भारतीयों की मौत, पीएम मोदी ने जताया शोक, कहा- मिलेगी हर मुमकिन मदद

Facebook


