Pakistan Underground Water Level: पाकिस्तान पर आने वाला है ये बड़ा संकट.. एक्सपर्ट्स ने दी वक़्त रहते “संभल जाने” की चेतावनी.. खुद मुल्क ही होगा इस बर्बादी की वजह

Groundwater levels are depleting in Pakistan: पाकिस्तान में भूजल तेजी से घट रहा है, विशेषज्ञों ने जल संकट रोकने के लिए बेहतर जल प्रबंधन की जरूरत बताई।

Pakistan Underground Water Level: पाकिस्तान पर आने वाला है ये बड़ा संकट.. एक्सपर्ट्स ने दी वक़्त रहते “संभल जाने” की चेतावनी.. खुद मुल्क ही होगा इस बर्बादी की वजह

Groundwater levels are depleting in Pakistan || Image- TheWaterChannel FILE

Modified Date: July 11, 2026 / 08:38 pm IST
Published Date: July 11, 2026 8:37 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान में भूजल स्तर तेजी से गिरने पर विशेषज्ञों की चेतावनी।
  • लाहौर में हर साल एक से डेढ़ मीटर घट रहा भूजल।
  • वर्षा जल संचयन और रिचार्ज सिस्टम अपनाने की सलाह।

लाहौर: पाकिस्तान में पानी का संकट लगातार बढ़ता जा रहा है। स्पेशलिस्ट्स ने चेतावनी दी है कि हर साल अरबों गैलन बारिश का पानी बिना इस्तेमाल के नालों और नदियों में बह जाता है। (Groundwater levels are depleting in Pakistan) इससे जमीन के नीचे का जलस्तर लगातार गिर रहा है। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, वर्षों से खराब जल प्रबंधन के कारण यह स्थिति और गंभीर होती जा रही है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

लाहौर में तेजी से गिर रहा भूजल स्तर

पंजाब यूनिवर्सिटी के जल विशेषज्ञ प्रोफेसर मुहम्मद यासीन ने बताया कि लाहौर में भूजल स्तर हर साल करीब 1 से 1.5 मीटर तक नीचे जा रहा है। उन्होंने कहा कि तेजी से हो रहे शहरीकरण, बढ़ते कंक्रीट निर्माण और भूजल के अधिक दोहन के कारण बारिश का पानी जमीन में नहीं समा पा रहा है। अधिकांश वर्षा का पानी सीधे ड्रेनेज सिस्टम में चला जाता है, जिससे भूजल का प्राकृतिक पुनर्भरण नहीं हो पाता।

रेनवॉटर हार्वेस्टिंग पर दिया जा रहा जोर

जल संकट से निपटने के लिए पंजाब यूनिवर्सिटी और WWF-पाकिस्तान ने मिलकर वर्षा जल संरक्षण और भूजल रिचार्ज परियोजना शुरू की है। इस परियोजना के तहत छतों और जमीन से बहने वाले बारिश के पानी को फिल्टर करके दोबारा जमीन के नीचे पहुंचाया जा रहा है। (Groundwater levels are depleting in Pakistan) विशेषज्ञों का कहना है कि रिचार्ज कुएं, फिल्ट्रेशन पिट और अन्य आधुनिक तकनीकों से भूजल स्तर सुधारने के साथ-साथ शहरी बाढ़ की समस्या भी कम की जा सकती है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

प्रदूषण भी बढ़ा रहा चिंता

RUDA के पर्यावरण निदेशक आबिद लतीफ संधू ने कहा कि लगातार पंपिंग से उथले भूजल स्रोत खत्म हो रहे हैं और अब हजारों साल पुराने गहरे जल भंडारों पर निर्भरता बढ़ रही है, जिन्हें दोबारा भरना लगभग असंभव है। उन्होंने औद्योगिक कचरे, सीवेज, खेती में इस्तेमाल होने वाले रसायनों और भारी धातुओं से भूजल के प्रदूषित होने पर भी चिंता जताई। उन्होंने सरकार से सभी नए आवासीय प्रोजेक्ट में वर्षा जल संरक्षण अनिवार्य करने, सामुदायिक रिचार्ज कुएं बनाने और प्रभावी राष्ट्रीय जल प्रबंधन नीति लागू करने की मांग की है।

इन्हें भी पढ़ें:

एफएसएसएआई ने स्विगी इंस्टामार्ट को खराब खाद्य उत्पादों की आपूर्ति पर नौ नोटिस भेजे

प्रश्न उठाने वालों से पूछा जाना चाहिए कि उन्होंने अपने शासनकाल में क्या किया : योगी

वियतनाम में फू क्वोक द्वीप के पास कई भारतीयों को ले जा रही एक नौका पलट गयी

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अमरनाथ यात्रियों को कैब में छूटी नकदी वापस मिली

केरल सरकार ने वायनाड भूस्खलन के कारणों की जांच के लिए विशेषज्ञ समिति गठित की


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown