PM Modi On Vietnam Boat Accident: वियतनाम बोट हादसे में 15 भारतीयों की मौत, पीएम मोदी ने जताया शोक, कहा- मिलेगी हर मुमकिन मदद

PM Modi On Vietnam Boat Accident: विएतनाम में भारतीय नागरिकों से भरी नाव पलट गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर दुःख जताया है।

PM Modi On Vietnam Boat Accident: वियतनाम बोट हादसे में 15 भारतीयों की मौत, पीएम मोदी ने जताया शोक, कहा- मिलेगी हर मुमकिन मदद

PM Modi On Vietnam Boat Accident/Photo Creadit: Social Media

Modified Date: July 11, 2026 / 07:42 pm IST
Published Date: July 11, 2026 7:23 pm IST
HIGHLIGHTS
  • वियतनाम के फु क्वेक द्वीप पर भारतीय नागरिकों से भरी एक बोट पलट गई।
  • इस हादसे में 15 भारतीय नागरिकों की मौत हो गई है।
  • पीएम मोदी ने इस हादसे पर दुःख जताया है।

PM Modi On Vietnam Boat Accident: नई दिल्ली: वियतनाम के फु क्वेक द्वीप में बड़ा हादसा हो गया। यहां भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही एक नाव पलट गई है। इस हादसे के बाद स्थानीय लोग और प्रशासनिक अधिकारीयों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया था। वहीं इस हादसे में 15 पर्यटकों की मौत ही है। एक वियतनामी समाचार एजेंसी की तरफ से जानकारी दी गई है। वहीं इस घटना पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुःख जताया है।

पीएम मोदी ने जताया दुख

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘वियतनाम के फु क्वोक के पास भारतीय नागरिकों के साथ हुए नाव हादसे की दुखद खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खो दिया, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना है। घायलों के जल्दी ठीक होने की मेरी प्रार्थना है। हमारी एंबेसी और कॉन्सुलेट हर मुमकिन मदद कर रही है। (PM Modi On Vietnam Boat Accident) हमारे अधिकारी भी वियतनामी अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं।’

हादसे में 15 लोगों की मौत

PM Modi On Vietnam Boat Accident: रिपोर्ट्स के अनुसार, दक्षिणी वियतनाम के अधिकारियों का कहना है कि, एक स्पीडबोट के पलटने से 15 भारतीय पर्यटकों की मौत गई है। अधिकारियों ने बताया कि जब यह बोट वियतनाम के फु क्वोक के पास ‘होन मे रुट न्गोई’ द्वीप के पास पलटी, तो उसमें 32 भारतीय पर्यटक और चार क्रू मेंबर सवार थे।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.