Abhanpur Assembly Election 2023 Voting: वोट डालने पहुंचा अधेड़ अचानक हुआ बेहोश, मतदान करने सुबह से लगी लंबी लाइन..

Ads

Abhanpur Assembly Election 2023 Voting: राजिम विधानसभा की बात करें तो इस क्षेत्र में मतदान करने के लिए मतदाताओं की सु​बह से लंबी लाइन लगी है..

  •  
  • Publish Date - November 17, 2023 / 11:03 AM IST,
    Updated On - November 17, 2023 / 11:03 AM IST

MP Cooperative Elections

Abhanpur Assembly Election 2023 Voting: राजिम। आज मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में लोकतंत्र का महापर्व है। दोनों राज्यों में 300 विधानसभा सीटों पर मतदान है। एमपी की 230 और छत्तीसगढ़ की 70 सीटों पर आज प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर लगी हुई है। वहीं अब इंतजार की घड़ी खत्म हो गई है। छत्तीसगढ़ में आज दूसरे चरण की 70 सीटों पर मतदान हो रहा है। बता दें कि 70 विधानसभा सीटों में कुल 958 अभ्यर्थी मैदान में उतरे हैं, जिनमें एक एक तृतीय लिंग प्रत्याशी भी शामिल हैं।

Read more: MP CG Vidhan Sabha Chunav 2023 Voting Live Updates: सक्ती विधानसभा के बीजेपी प्रत्याशी डॉ खिलावन साहू ने नगरदा में किया मतदान 

राजिम विधानसभा की बात करें तो इस क्षेत्र में मतदान करने के लिए मतदाताओं की सु​बह से लंबी लाइन लगी है। सुबह से ही मतदान केंद्र में वोट डालने पहुंचे अधेड़ बेहोश हो गया। बता दें कि यह घटना आदर्श मतदान केंद्र हरिहर स्कूल की है। वहीं अभनपुर विधानसभा का सबसे बड़ा मतदान केंद्र है। यहां लगभग 3 हजार मतदाताओं के साथ 5 बूथ लगाए गए हैं।

Read more: Jashpur Assembly Elections 2023 Voting: मतदान के दौरान आपस में भिड़े बीजेपी और कांग्रेस, दोनों पक्षों ने जमकर काटा बवाल 

Abhanpur Assembly Election 2023 Voting: बता दें कि छत्तीसगढ़ में इस दूसरे चरण के चुनावी रण में कुल 958 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला EVM में दर्ज हो जाएगा। प्रदेश के कुल 1 करोड़ 63 लाख 14 हजार 479 मतदाता तय करेंगे कि अगली सरकार किसकी। जनता अपना फैसला उनके हक में दे इसके लिए कांग्रेस और बीजेपी ने जमकर पसीना बहाया है।

सर्वे फॉर्म: छत्तीसगढ़ में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत

सर्वे फॉर्म: मध्यप्रदेश में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें