Dhamtari News: छत्तीसगढ़ में नहीं थम रहा धर्मांतरण का खेल! इस जिले में चंगाई सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन कराने का आरोप, हिंदू संगठनों ने किया हंगामा

Ads

छत्तीसगढ़ में नहीं थम रहा धर्मांतरण का खेल! इस जिले में चंगाई सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन कराने का आरोप, Allegations of Conversion in Dhamtari

  •  
  • Publish Date - September 6, 2026 / 06:18 PM IST,
    Updated On - September 6, 2026 / 06:24 PM IST

देवेंद्र कुमार मिश्रा, धमतरीः Dhamtari News: छत्तीसगढ़ के धमतरी में रविवार को कथित चंगाई सभा को लेकर जमकर बवाल हुआ। कोतवाली थाना क्षेत्र के टिकरापारा में एक किराए के मकान में चंगाई सभा आयोजित किए जाने की सूचना के बाद हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। संगठन ने सभा का विरोध करते हुए धर्मांतरण का आरोप लगाया। देखते ही देखते माहौल गरमा गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। स्थिति संभालने पहुंची पुलिस के साथ भी हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं की तीखी बहस हो गई। संगठन ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है ।

Dhamtari News: हिंदू जागरण मंच के मुताबिक, टिकरापारा स्थित एक किराए के मकान में बाहर से लोगों को बुलाकर चंगाई सभा आयोजित की जा रही थी। संगठन का दावा है कि सभा में 40 से अधिक लोग शामिल थे। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि चंगाई सभा की आड़ में लोगों को धर्मांतरण के लिए प्रेरित किया जा रहा था। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। विरोध के दौरान मकान में मौजूद लोग भी बाहर आ गए, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच नारेबाजी होने लगी। मौके पर भीड़ बढ़ने से स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पुलिस ने पहुंचकर लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। इस दौरान हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी बहस भी हुई। संगठन ने पुलिस पर तत्काल कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है।

हिंदू जागरण मंच ने मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है कि ऐसी गतिविधियों पर रोक नहीं लगी तो आने वाले दिनों में आंदोलन किया जाएगा। संगठन ने पुलिस प्रशासन को आंदोलन की चेतावनी भी दी है। इधर, पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। सभा में क्या गतिविधियां हुईं, आयोजन के लिए अनुमति थी या नहीं और लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है, इसकी जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार फिलहाल मौके की स्थिति नियंत्रण में है।