Jashpur Murder Case: छत्तीसगढ़ में खौफनाक वारदात, बेटी से एकतरफा प्यार में युवक ने की महिला की हत्या, इस बात पर टांगिया से काट डाला

Jashpur Murder Case: छत्तीसगढ़ में खौफनाक वारदात, बेटी से एकतरफा प्यार में युवक ने की महिला की हत्या, इस बात पर टांगिया से काट डाला

Jashpur Murder Case: छत्तीसगढ़ में खौफनाक वारदात, बेटी से एकतरफा प्यार में युवक ने की महिला की हत्या, इस बात पर टांगिया से काट डाला

Jashpur Murder Case: छत्तीसगढ़ में खौफनाक वारदात, बेटी से एकतरफा प्यार में युवक ने की महिला की हत्या, इस बात पर टांगिया से काट डाला /image: IBC24 File

Modified Date: September 6, 2026 / 03:35 pm IST
Published Date: September 6, 2026 3:04 pm IST
HIGHLIGHTS
  • जशपुर में 55 वर्षीय महिला की हत्या का 24 घंटे में खुलासा
  • एकतरफा प्यार और विवाद के चलते हत्या का आरोप
  • झारखंड से आरोपी गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल टांगिया जब्त

 जशपुर। Jashpur Murder Case: जशपुर के आस्ता थाना क्षेत्र में महिला की हत्या का पुलिस ने महज 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोपी को झारखंड के रायडीह से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी मृतिका की बेटी से एकतरफा प्यार (One Sided Love Murder) करता था और बातचीत बंद होने से नाराज था। इसी विवाद में आरोपी ने टांगिया से हमला कर महिला की हत्या कर दी।

सिर और चेहरे पर मिले चोट के निशान (Jashpur Murder News Today)

Jashpur Murder Case मामला हर्री गाँव का है, जहां 3 सितंबर को 55 वर्षीय धनमनी बाई की घर के अंदर हत्या कर दी गई थी। पति के जंगल से लौटने पर महिला जमीन पर मृत मिली। उसके सिर और चेहरे पर चोट के निशान थे और पास में टांगिया पड़ा था। सूचना मिलते ही आस्ता पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम के साथ पुलिस ने परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की। जांच में अवधेश राम उर्फ गुटका पर संदेह हुआ, जो घटना के बाद फरार था।

आरोपी ने स्वीकारा जुर्म

Chhattisgarh Crime News टेक्निकल टीम की मदद से पुलिस को आरोपी के झारखंड के रायडीह में होने की जानकारी मिली। पुलिस टीम ने वहां दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और जशपुर लेकर आई। पूछताछ में आरोपी ने हत्या करना स्वीकार किया।

टांगिया से महिला के सिर पर वार

Jashpur Murder Case पुलिस के मुताबिक बेटी को परेशान करने से मना करने पर आरोपी का मृतिका से विवाद हुआ था। इसी दौरान उसने टांगिया से महिला के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी अवधेश राम उर्फ गुटका, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम कोमडो, जशपुर को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त टांगिया जब्त कर लिया है। आरोपी को 5 सितंबर को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.