Sagar Jahrili Sharab Death Case Update: टीआई लेकर सहायक आबकारी आयुक्त तक पर गिरी गाज, जहरीली शराब मामले में सरकार का बड़ा एक्शन, नपे ये बड़े अफसर भी

Ads

Sagar Jahrili Sharab Death Case Update: सागर जिले के बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के मामले में प्रशासन ने कार्रवाई की है।

  •  
  • Publish Date - September 6, 2026 / 06:24 PM IST,
    Updated On - September 6, 2026 / 07:17 PM IST

Sagar Jahrili Sharab Death Case Update /image: IBC24 File

HIGHLIGHTS
  • सागर जिले के बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है।
  • घटना के बाद आबकारी और पुलिस विभाग के कई अधिकारियों पर गाज गिरी है।
  • जहरीली शराब पीने से अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है।

Sagar Jahrili Sharab Death Case Update: सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के मामले में प्रशासन की तरफ से बड़ी कार्रवाई की गई है। जहरीली शराब पीने से अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है और लगभग 55 लोगों का इलाज जारी है। घटना के बाद आबकारी और पुलिस विभाग के कई अधिकारियों पर गाज गिरी है।

इन अधिकारियों पर गिरी गाज

आबकारी आयुक्त ने कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि संभागीय उपायुक्त नीरजा श्रीवास्तव को मुख्यालय ग्वालियर अटैच किया गया है। वहीं, सहायक आबकारी आयुक्त कीर्ति दुबे को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा सहायक जिला आबकारी अधिकारी दिलीप खंडाते और आबकारी उप निरीक्षक प्रोशनी उरेती को भी सस्पेंड किया गया है। पुलिस विभाग में भी कार्रवाई करते हुए गूगरा चौकी प्रभारी और बंडा थाना प्रभारी को निलंबित किया गया है।

गांवों में तैनात है पुलिस बल

Sagar Jahrili Sharab Death Case Update:  बंडा के अलग-अलग गांवों में जहरीली शराब से मौतों के बाद तनाव की स्थिति को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। मृतकों के शव पुलिस की निगरानी में उनके गांव भेजे गए हैं। बताया जा रहा है कि प्रभावित इलाकों में बड़ी संख्या में लोगों के बीमार पड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल करीब 55 लोगों का इलाज जारी है।

प्रशासन और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटे हैं। जहरीली शराब के स्रोत और घटना के लिए जिम्मेदार लोगों का पता लगाने के साथ-साथ संबंधित विभागों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-