Ambikapur Fire News: अंबेडकर चौक की दुकान में लगी भीषण आग, आधी रात धू-धू कर जला शोरूम, पेट्रोल पंप के पास मची अफरा-तफरी
Ambikapur Fire News: अंबेडकर चौक की दुकान में लगी भीषण आग, आधी रात धू-धू कर जला शोरूम, पेट्रोल पंप के पास मची अफरा-तफरी
Ambikapur Fire News/Image Source: IBC24
- अंबिकापुर में आग का तांडव
- फर्नीचर शोरूम धू-धू कर जला
- करोड़ों का नुकसान
अंबिकापुर: Ambikapur Fire News: अंबिकापुर के अंबेडकर चौक स्थित एक फर्नीचर की दुकान में भीषण आग लगने से करोड़ों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। घंटों की मशक्कत के बाद दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया।
अंबिकापुर में आग का तांडव! (Ambikapur Furniture Shop Fire)
Ambikapur Fire News: बताया जा रहा है कि अंबेडकर चौक पर स्थित यह फर्नीचर दुकान काफी बड़े इलाके में फैली हुई थी। दुकान संचालक द्वारा अलग-अलग शटर लगाकर फर्नीचर के साथ-साथ ऑटो पार्ट्स और मोटर पार्ट्स का काम भी किया जाता था। बीती रात दुकान संचालक करीब रात 9 बजे दुकान बंद कर घर चला गया था, जबकि आज सुबह करीब 4 बजे दुकान में आग लगने की सूचना मिली।
आसपास मौजूद लोगों के मुताबिक, आग की लपटें बेहद भयावह थीं और देखते ही देखते करीब 8 से 10 शटर वाली दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। दुकान से सटे इलाके में चाट की दुकान भी लगती थी, जहां रखा गैस सिलेंडर भी आग की चपेट में आ गया। सिलेंडर के फटने की आशंका से इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
एक चिंगारी और सब खाक! (Shop Fire Ambikapur)
Ambikapur Fire News: घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और प्रशासन को अवगत कराया गया। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जिस स्थान पर आग लगी, उसके ठीक सामने पेट्रोल पंप भी स्थित था। यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो हादसा और भी बड़ा हो सकता था। फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
यह भी पढ़ें
- T20 वर्ल्ड कप विवाद में ICC का बड़ा फैसला! बांग्लादेश को क्लीन चिट, नहीं लगेगा कोई जुर्माना
- आखिर झुका पाकिस्तान! बहिष्कार खत्म.. भारत-पाक मैच खेलने को तैयार, 15 फरवरी को कोलंबो में होगा मैच
- आज से 12वीं बोर्ड परीक्षा की शुरुआत, सुबह इतने बजे के बाद नहीं मिलेगा प्रवेश, ये सामान ले जाना प्रतिबंधित, जान लीजिए नियम..

Facebook


