Ambikapur to Delhi Flight Full Information || Image- AIR India File
अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के दरिमा एयरपोर्ट से राजधानी दिल्ली के लिए नियमित विमान सेवा की शुरुआत होने जा रही है। इस सेवा का उद्घाटन आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर करेंगे। (Ambikapur to Delhi Flight Full Information) कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद चिंतामणि महाराज भी मौजूद रहेंगे और वे उद्घाटन के बाद पहली उड़ान से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
यह विमान सेवा एलायंस एयर द्वारा संचालित की जाएगी, जिसमें 72 सीटों वाला एटीआर विमान इस्तेमाल होगा। यात्रियों के लिए यह सुविधा सप्ताह में चार दिन उपलब्ध रहेगी। दिल्ली तक का किराया लगभग 6 से 7 हजार रुपये रखा गया है और टिकट बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। पहली उड़ान 30 मार्च को दोपहर 12 बजे अंबिकापुर से रवाना होकर करीब 2:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
फ्लाइट शेड्यूल के अनुसार, दिल्ली रूट पर सोमवार को दिल्ली से बिलासपुर होते हुए अंबिकापुर और वापसी में अंबिकापुर से दिल्ली उड़ान होगी, जबकि बुधवार को दिल्ली से सीधी अंबिकापुर और वापसी में बिलासपुर होते हुए दिल्ली सेवा रहेगी। वहीं, कोलकाता रूट पर गुरुवार को कोलकाता से सीधी अंबिकापुर और वापसी में बिलासपुर होते हुए कोलकाता उड़ान होगी, जबकि शनिवार को कोलकाता से बिलासपुर होते हुए अंबिकापुर और वापसी में सीधे कोलकाता सेवा उपलब्ध रहेगी। इस नई विमान सेवा से सरगुजा क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
दूसरी तरफ बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट से भी रात्रि उड़ान सेवा की ऐतिहासिक शुरुआत हो गई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नाइट ऑपरेशन्स का लोकार्पण किया और इसी दौरान स्वयं रात में पहली उड़ान से रायपुर के लिए रवाना हुए। विधायक धर्मजीत सिंह भी मुख्यमंत्री साय के साथ रात्रिकालीन उड़ान में रायपुर गए। उल्लेखनीय है कि एयरपोर्ट को 3सी वीएफआर से उन्नत कर 3सी आईएफआर श्रेणी में विकसित करने का कार्य लगभग 31 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण किया गया। इस उन्नयन के बाद डीजीसीए के द्वारा 6 फरवरी 2026 को एयरपोर्ट को 3सी आईएफआर श्रेणी में रात्रिकालीन संचालन की अनुमति प्रदान की गई, जिससे अब यहां रात में भी उड़ानों का संचालन संभव हो सका है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि रात्रि उड़ान सेवा शुरू होने से अब निर्धारित उड़ानों के साथ-साथ आपातकालीन एवं मेडिकल फ्लाइट्स भी रात में संचालित हो सकेंगी, जिससे जीवनरक्षक सेवाएं और अधिक प्रभावी होंगी। बेहतर हवाई संपर्क से व्यापार, पर्यटन और निवेश को बढ़ावा मिलेगा तथा क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी। (Ambikapur to Delhi Flight Full Information) उन्होंने नागरिकों से इस नई सुविधा का अधिकतम लाभ उठाने की अपील करते हुए सभी यात्रियों के लिए सुरक्षित और सुखद यात्रा की कामना की।
अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर लगाया गोलाबारी करने का आरोप,नागरिक की मौत
पिकअप वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों की मौत
अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान वार्ता कराएगा: विदेश मंत्री इसहाक डार
बेंगलुरु (ग्रामीण) में मंदिर का प्रसाद खाने के बाद 60 से अधिक लोग बीमार
कांग्रेस का मोदी पर पलटवार, कहा- केरल को जब प्रधानमंत्री की जरूरत थी तब वह ‘नदारद’ रहे