लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का मास्टर स्ट्रोक! सरकार बनने पर जातिगत आर्थिक जनगणना का ऐलान, किसानों के लिए भी बड़ी घोषणा

Master stroke of Congress before Lok Sabha elections: राहुल गांधी 14 जनवरी से भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर मणिपुर से लेकर महाराष्ट्र तक न्याय यात्रा चला रहे है जहां शामिल होने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मालिककार्जुन खड़गे भी पहुंचे।

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का मास्टर स्ट्रोक! सरकार बनने पर जातिगत आर्थिक जनगणना का ऐलान, किसानों के लिए भी बड़ी घोषणा
Modified Date: February 13, 2024 / 05:38 pm IST
Published Date: February 13, 2024 5:37 pm IST

Rahul gandhi nyay yatra: अंबिकापुर। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान अम्बिकापुर पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मालिककार्जुन खरगे और सांसद राहुल गांधी ने बड़ी घोषणा की है। राहुल गांधी ने कहा कि india गठबंधन की सरकार बनने के बाद सरकार जातिगत आर्थिक जनगणना कराएगी। साथ ही किसानों के लिए एमएसपी लागू करेगी। इसे लोकसभा के पूर्व कांग्रेस के मास्टर स्ट्रोक के रूप में भी देखा जा रहा है।

दरअसल, राहुल गांधी 14 जनवरी से भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर मणिपुर से लेकर महाराष्ट्र तक न्याय यात्रा चला रहे है जहां शामिल होने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मालिककार्जुन खड़गे भी पहुंचे। यहां पहुंचकर खरगे ने कहा कि देश की मोदी सरकार सिर्फ झूठ बोलने का काम कर रही है। यही नहीं खरगे ने कहा कि देश को बचाने के लिए न्याय यात्रा बेहद जरूरी है।

read more: पाकिस्तान में चुनाव के बाद की स्थिति पर करीबी नजर रख रहे हैं गुतारेस : प्रवक्ता

खरगे ने कहा कि वो छग से एक बड़ी घोषणा करने जा रहे हैं, जिसमे किसानों के लिए एमएसपी लागू किया जाएगा ताकि किसानों को आर्थिक लाभ मिल सके। यही नहीं राहुल गांधी ने भी कहा कि देश में पिछड़े, दलित, और आदिवासियों की संख्या है, मगर उनके पास कुछ भी नही है। राहुल गांधी ने कहा कि हम स्वामीनाथन के बातों को ध्यान में रखकर किसानों के लिए एमएसपी लागू करेंगे। साथ ही जातिगत आर्थिक जनगणना कराएंगे ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।

इसके अलावा टीएस सिंह देव ने मंच से राहुल व खड़गे से माफी मांगते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी हमे विधानसभा में दी गई उसका निर्वाहन नहीं कर सके लेकिन हम लोकसभा में पुरजोर मेहनत कर लोकसभा में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। राहुल की इस सभा मे सचिन पायलट, वेणु गोपाल राव, जय राम रमेश, दीपक बैज, भूपेश बघेल, टीएस सिंह देव, चरण दास महंत, समेत तमाम बड़े नेता शामिल हुए।

read more: Rahul Gandhi on MSP : ‘INDIA की सरकार आएगी तो MSP की गारंटी’ लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी का बड़ा दांव


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com