Anganwadi Bharti 2026 Chhattisgarh: आंगनबाड़ी में नौकरी का एक और शानदार अवसर, जिले में निकली भर्ती, जानिए योग्यता सहित अन्य पात्रता शर्तें
Anganwadi Bharti 2026 Chhattisgarh: आंगनबाड़ी में नौकरी का एक और शानदार अवसर, जिले में निकली भर्ती, जानिए योग्यता सहित अन्य पात्रता शर्तें
Anganwadi Bharti 2026 Chhattisgarh | Photo Credit: IBC24 File
- छत्तीसगढ़ के लुण्ड्रा परियोजना क्षेत्र में आंगनबाड़ी सहायिका के 2 पदों पर भर्ती
- आवेदन केवल महिला उम्मीदवारों से आमंत्रित
- अंतिम तिथि 24 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन
अंबिकापुर: Anganwadi Bharti 2026 Chhattisgarh अगर आप भी आंगनबाड़ी में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल एकीकृत बाल विकास परियोजना लुण्ड्रा के परियोजना अधिकारी ने बताया कि आंगनबाड़ी सहायिका के 02 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु इच्छुक एवं पात्र महिला अभ्यर्थियों से 24 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन पत्र विभागीय वेबसाइट https://aww.e-bharti.in/ के माध्यम से भरे जाएंगे।
Anganwadi Bharti 2026 Chhattisgarh रिक्त पदों में चन्द्रडीपा वार्ड के आंगनबाड़ी केंन्द्र अगासी चन्द्रडीपा में आंगनबाड़ी सहायिका के 01 पद एवं खालपारा वार्ड में आंगनबाड़ी केंन्द्र सिलसिला खालपारा में आंगनबाड़ी सहायिका के 01 पद भर्ती की जानी है। उन्होंने बताया कि उक्त पदों पर केवल महिला ही आवेदन कर सकती है। नियुक्ति की शर्तों एवं अहर्ताओं के संबंध में परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना लुण्ड्रा कार्यालय, जनपद पंचायत लुण्ड्रा, पंचायत भवन के सूचना पटल पर देखी जा सकती है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- शह मात The Big Debate: जवाब नहीं पूरा.. होमवर्क अधूरा!… गलत और अपुष्ट जानकारी पर घिरी सरकार, क्या वाकई आधे-अधूरे जवाब दे रहें मंत्री?
- ISI Agent Arrested: नौसेना का लांस नायक निकला ISI का एजेंट, पाकिस्तान को दे रहा था ये खुफिया जानकारी, इस जगह पर थी पोस्टिंग
- शह मात The Big Debate: आदिवासियों के लिए अलग धर्म की मांग, छिड़ गया महासंग्राम!… क्या जायज है नेता प्रतिपक्ष की डिमांड?

Facebook


