शह मात The Big Debate: आदिवासियों के लिए अलग धर्म की मांग, छिड़ गया महासंग्राम!… क्या जायज है नेता प्रतिपक्ष की डिमांड?

शह मात The Big Debate: मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आदिवासियों के लिए अलग धर्म की मांग कर डाली।

शह मात The Big Debate: आदिवासियों के लिए अलग धर्म की मांग, छिड़ गया महासंग्राम!… क्या जायज है नेता प्रतिपक्ष की डिमांड?

शह मात The Big Debate/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: March 10, 2026 / 11:42 pm IST
Published Date: March 10, 2026 11:34 pm IST
HIGHLIGHTS
  • उमंग सिंघार ने आदिवासियों के लिए अलग धर्म की मांग कर डाली।
  • उमंग सिंघार ने आदिवासियों के लिए एक अलग धर्म कोड की मांग उठाई।
  • उमंग सिंघार के इस बयान के साथ कांग्रेस के नेता भी सुर में सुर मिला रहे हैं।

शह मात The Big Debate: भोपाल: मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आदिवासियों के लिए अलग धर्म की मांग कर डाली। दरअसल, सिंघार अमरकंटक में आदिवासियों के सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने आदिवासियों के लिए एक अलग धर्म कोड की मांग उठाई और जनगणना फॉर्म में अलग धर्म भरकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को भेजने की बात कही। (शह मात The Big Debate) उमंग सिंघार के इस बयान के साथ कांग्रेस के नेता भी सुर में सुर मिला रहे हैं। उनका कहना है कि- बीजेपी सरकार सियासी माइलेज लेने के लिए जनजातीय समाज को उनकी परंपरा और विरासत से अलग रखना चाह रही है।

कांग्रेस नेता जहां आदिवासियों के लिए अलग धर्म कोड की मांग करते हुए बीजेपी पर हमला बोल रहे हैं, तो बीजेपी ने पलटवार करते हुए – कांग्रेस की मुहिम को विभाजनकारी बताया।

शह मात The Big Debate:  कुल मिलाकर उमंग सिंघार के आदिवासियों के लिए अलग धर्म कोड की मांग पर सियासी बहस छिड़ी है, लेकिन सिंघार के निशाने में सत्ता की चाबी मानी जाने वाली एमपी की वो 47 सीटें हैं, जो ST के लिए आरक्षित हैं। ऐसे में सवाल ये कि- जब जनजातीय समाज सनातन हिंदू आस्थाओं का पौराणिक काल से पालन करता आ रहा है, (शह मात The Big Debate)  तो कांग्रेस उन्हें हिंदू कहने से परहेज क्यों कर रही है? सवाल ये कि क्या सत्ता हासिल करने के लिए जनजातीय समाज को तोड़ने की कोशिशें हो रही हैं?सवाल ये भी कि- क्या आदिवासियों का हमदर्द बनने के नाम पर कोई बड़ा सियासी षडयंत्र हो रहा है? सबसे बड़ा सवाल ये कि- क्या जनजातीय समाज को हिंदू धर्म से अलग करने के पीछे कन्वर्जन कराने की कोई साजिश है?

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.