ISI Agent Arrested: नौसेना का लांस नायक निकला ISI का एजेंट, पाकिस्तान को दे रहा था ये खुफिया जानकारी, इस जगह पर थी पोस्टिंग
नौसेना का लांस नायक निकला ISI का एजेंट, पाकिस्तान को दे रहा था ये खुफिया जानकारी, UP ATS arrests Navy man for spying for ISI
- यूपी एटीएस ने आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में नौसेना के लांस नायक को गिरफ्तार किया।
- आरोपी आदर्श कुमार उर्फ लकी आगरा का रहने वाला है और कोच्चि में तैनात था।
- युद्धपोतों सहित संवेदनशील नौसैनिक जानकारी और तस्वीरें साझा करने का आरोप।
लखनऊ: ISI Agent Arrested: उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में नौसेना के एक लांस नायक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी दी। एटीएस ने बताया कि खुफिया जानकारी मिली थी कि एक व्यक्ति आईएसआई एजेंट के संपर्क में था और भारत से संबंधित संवेदनशील जानकारी उसे दे रहा था। spying for ISI
बयान के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक और निगरानी के आधार पर की गई जांच में संदिग्ध की पहचान आगरा निवासी आदर्श कुमार उर्फ लकी (24) के रूप में हुई, जो केरल के कोच्चि में दक्षिणी नौसेना कमान में लांस नायक के पद पर तैनात था। एटीएस के अनुसार, जांच में पता चला कि आरोपी ने आईएसआई एजेंट से संपर्क स्थापित किया और अपने बैंक खाते से एजेंट को रुपये भेजे थे। एटीएस ने बताया कि आरोपी ने युद्धपोतों सहित रणनीतिक रूप से संवेदनशील नौसैनिक संपत्तियों की तस्वीरें साझा कीं।
जांच एजेंसी के मुताबिक, मामले की जांच के दौरान इन तथ्यों की पुष्टि होने के बाद सोमवार को आदर्श कुमार को राष्ट्रविरोधी गतिविधियों और पाकिस्तानी खुफिया नेटवर्क से आपराधिक संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया गया। एटीएस ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
इन्हें भी पढ़ेंः-
- Chhattisgarh Liaison Officer: क्या इजरायल-ईरान में फंसा है आपका कोई करीबी या रिश्तेदार?.. इनसे करें संपर्क, मिलेगी तत्काल मदद
- Sun Tanning Removal Tips: Summer Heat में बाहर निकलते ही चेहरा हो गया काला? जानिए घर बैठे आसान उपाय, जिन्हें जानकर आप रह जाएंगे हैरान
- Satna Women Murders Family: महिला नहीं हैवान..! एक साथ परिवार के सभी लोगों को खिलाया जहर, उसके बाद खुद किया ये काम, मामला पढ़कर दंग रह जाएंगे आप
- CBSE On QR Code Viral Video: बोर्ड एग्जाम के बाद पेपर पर बने QR कोड को स्टूडेंट ने किया स्कैन, तो खुला ऐसा चीज, देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान
- BSNL Kavach Feature: प्राइवेसी का डर खत्म! अब मोबाइल नंबर रहेगा पूरी तरह सुरक्षित, BSNL ने लॉन्च किया ये खास फीचर, जानिए कैसे करेगा काम?
- LPG Gas Cylinder Shortage News: प्रदेश में बंद हो जाएंगे होटल-रेस्टॉरेंट? गैस की सप्लाई बाधित होने से भड़के होटल संचालक, आज शाम ले सकते हैं बड़ा फैसला
- Team India Reward Prize Money: टीम इंडिया को 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का इनाम!.. टी-20 विश्वकप में जीत के बाद BCCI ने खोल दिया खिलाड़ियों के लिए खजाना..

Facebook


