Naxalism Deadline Latest News: इसी महीने सशस्त्र नक्सलवाद का खात्मा तय लेकिन पुलिस फ़ोर्स कब लौटेगी वापस?.. गृह मंत्री ने बताई तारीख
Naxalism Deadline Latest News: देश से नक्सलवाद खत्म करने की 31 मार्च डेडलाइन, बस्तर में अर्धसैनिक बल एक साल और रहेंगे।
Naxalism Deadline Latest News || Image- Symbolic (Canva)
- 31 मार्च तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य
- बस्तर में एक साल और तैनात रहेंगे बल
- सरकार का माओवाद पर काबू का दावा
Naxalism Deadline Latest News: रायपुर: केंद्र और राज्य की सरकारों ने देशभर में फैले नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई और तेज कर दी है। केंद्र सरकार ने पूरे भारत से नक्सलवाद के खात्मे की जो तारीख तय की थी, वह अब नजदीक है। यह तारीख है 31 मार्च।
ज्यादातर शीर्ष नक्सली नेता ढेर
बात करें छत्तीसगढ़ की तो यह देश के सबसे ज्यादा वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित राज्यों में से एक रहा है। फिलहाल सरकार ने माओवाद पर काफी हद तक काबू पा लिया है। बड़े पैमाने पर नक्सलियों का पुनर्वास कराया गया है, जबकि माओवादी संगठन के ज्यादातर नेताओं को सुरक्षाबलों ने न्यूट्रलाइज कर दिया है। ऐसे में यह भी तय प्रतीत हो रहा है कि छत्तीसगढ़ से भी इसी महीने के आखिर तक लाल आतंकवाद पर पूरी तरह काबू पा लिया जाएगा।
कब तक होगी पैरामिलिट्री फ़ोर्स की वापसी?
Naxalism Deadline Latest News: अगर सरकारें अपनी कोशिशों में कामयाब होती हैं तो यह उनकी सबसे बड़ी सफलता मानी जाएगी। करीब चार दशकों से अपनी पैठ जमाए नक्सली आतंक को देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा माना गया है और इन प्रयासों से भारत की एक बड़ी समस्या का स्थायी समाधान भी हो जाएगा। लेकिन सवाल यह है कि नक्सल उन्मूलन के लिए बस्तर में तैनात हजारों केंद्रीय सुरक्षाबलों की वापसी कब तक हो पाएगी? इस सवाल पर राज्य के गृह मंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है।
दरअसल, गृह मंत्री विजय शर्मा ने इस सवाल के जवाब में कहा है कि सशस्त्र नक्सलवाद के अंत की तारीख 31 मार्च तय की गई है, जबकि अर्धसैनिक बल एक साल बाद बस्तर खाली कर देंगे। उन्होंने बताया है कि वामपंथी उग्रवाद के खात्मे के एक साल तक बस्तर और छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अर्धसैनिक बलों की तैनाती बनी रहेगी। सदन में गृह मंत्री विजय शर्मा ने यह जानकारी भी दी है कि, इस साल 15 सौ बस्तर फाइटर्स की भर्ती होगी। इसके अतिरिक्त बस्तर और नए ज़िलों में भी पुलिस बलों की भर्तियां की जाएंगी।
इन्हें भी पढ़ें:-
- ऑस्ट्रेलिया ने ईरानी महिला फुटबॉल टीम की पांच सदस्यों को शरण दी: अधिकारी
- पश्चिम एशिया संघर्ष: शरीफ ने घर से काम करने और चार दिवसीय कार्य सप्ताह की घोषणा की
- आयकर विभाग ने सर्वेक्षण के दौरान रेस्तरांओं में 408 करोड़ रुपये बिक्री छिपाए जाने का पता लगाया

Facebook


