Narsinghpur Double Murder Case: भाई ही निकला बहन और जीजा का हत्यारा, सिर्फ इस वजह से दिया दर्दनाक वारदात को अंजाम, आरोपियों को पकड़ने में पुलिस डॉग ने निभाई अहम भूमिका

Narsinghpur Double Murder Case: नरसिहंपुर जिले में हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा कर दिया है।

Narsinghpur Double Murder Case: भाई ही निकला बहन और जीजा का हत्यारा, सिर्फ इस वजह से दिया दर्दनाक वारदात को अंजाम, आरोपियों को पकड़ने में पुलिस डॉग ने निभाई अहम भूमिका

Narsinghpur Double Murder Case/Image Credit: IBC24.in


Reported By: Pavan Kaurav,
Modified Date: March 10, 2026 / 08:11 pm IST
Published Date: March 10, 2026 8:00 pm IST
HIGHLIGHTS
  • नरसिहंपुर जिले में हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।
  • इस डबल मर्डर का आरोपी कोई और नहीं बल्कि मृतिका का सगा भाई है।
  • पैसों और जेवरात के विवाद में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर अपनी बहन और जीजा को मौत के घाट उतार दिया।

Narsinghpur Double Murder Case: नरसिंहपुर: मध्य प्रदेश के नरसिहंपुर जिले में हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा कर दिया है। इस वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया, क्योंकि इस डबल मर्डर का आरोपी कोई और नहीं बल्कि मृतिका का सगा भाई ही निकला। पैसों और जेवरात के विवाद में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर अपनी बहन और जीजा को मौत के घाट उतार दिया।

क्या है पूरा मामला?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, कल 9 मार्च की सुबह गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब एक बच्ची ने दो शव पड़े देखे। (Narsinghpur Double Murder Case)  सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना, एफएसएल, फिंगरप्रिंट और डॉग स्क्वाड टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच शुरू की तो पता चला कि मृतक छुटई चौधरी और उनकी पत्नी केरा बाई की बेरहमी से धारदार हथियार से हत्या की गई है।

भाई ही निकला बहन और जीजा का हत्यारा

Narsinghpur Double Murder Case:  हत्या के पीछे कौन है… यह पता लगाना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती था। पुलिस ने मृतकों के परिचितों और संदिग्धों की सूची तैयार की और वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। इसी दौरान पुलिस डॉग ‘मास’ ने जांच को अहम दिशा दी। सर्चिंग के दौरान डॉग बार-बार एक ही जगह जाकर रुक रहा था और वो जगह थी मृतिका के भाई हल्के चौधरी के घर के पास।  पुलिस ने जब संदेह के आधार पर उसके घर की तलाशी ली तो आंगन में खून से लथपथ अधजले कपड़े मिले। यहीं से पुलिस को कातिल तक पहुंचने का पुख्ता सुराग मिल गया।

आरोपी ने क्यों दिया वारदात को अंजाम

जांच में पता चला कि हल्के चौधरी अपने साथियों के साथ कटनी की ओर भाग गया है। पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी कर हल्के चौधरी, गुड्डू उर्फ कालीराम और उसकी पत्नी रीना को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ में आरोपी टूट गया और उसने जो खुलासा किया, उसने सबको हैरान कर दिया। आरोपी ने बताया कि उसके बेटे की शादी होने वाली थी (Narsinghpur Double Murder Case) और उसने अपनी बहन और जीजा से पैसे और जेवरात मांगे थे। जब उन्होंने देने से मना कर दिया तो विवाद बढ़ गया। इसी गुस्से में हल्के चौधरी ने अपने साथियों के साथ मिलकर धारदार हथियार से दोनों की हत्या कर दी और जेवरात लेकर फरार हो गया। पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड में मुख्य आरोपी हल्के चौधरी समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके पास से चांदी के जेवरात तथा हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार भी बरामद किए हैं।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.